उत्तर प्रदेश के सैफई में उत्तर भारत के दो प्रमुख राजनीतिक परिवार रिश्तेदारी में बंध गंये हैं। समाजवादी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के बीच हुई इस रिश्तेदारी के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पोते के तिलक समारोह में शिरकत करेंगे। मोदी की इस स्वीकृति के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज होने लगी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने कई सियासी दलों को झटका दे दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में जीत के बाद बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ताल ठोंकने की तैयारी कर रहे हैं।
बिहार में मचे राजनीतिक घमासान के बीच राष्ट्रीय जनतांंत्रिक गठबंधन में एक और नए सियासी दल के जुड़ने की संभावनाएं नजर आने लगी हैं। अगर सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ इस नए दल के खेवनहार हो सकते हैं राष्ट्रीय जनता दल के सांसद पप्पू यादव।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने से राज्य में कांग्रेस के अस्तित्व पर संकट पैदा गया है। लोकसभा चुनाव के बाद लगातार कमजोर होती जा रही कांग्रेस का दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसा हस्र होगा इस बात का अहसास कांग्रेस नेताओँ को भी नहीं था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के लिए पार्टी के नेताओं को ही जिम्मेवार ठहराते हैं।
पूर्व क्रिकेटर शिवलाल यादव को श्रीनिवासन का समर्थन प्राप्त है और अगर चुनाव नहीं होते हैं तो पूर्वी क्षेत्र की इकाइयां भी उन्हें अध्यक्ष बनाने पर हामी भर सकती हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद नीतीश ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।