Advertisement

Search Result : "संयुक्त अरब अमीरात"

उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम से दुनिया में हड़कंप, यूएन की आपात बैठक

उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम से दुनिया में हड़कंप, यूएन की आपात बैठक

उत्तर कोरिया ने बुधवार को विश्व के शक्तिशाली देशों की चिंता बढ़ाते हुए अपने पहले हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण करने का दावा किया है। उत्तर कोरिया के इस दावे के बाद अमेरिका और जापान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि अगर उत्तर कोरिया का दावा सही है तो यह उसके परमाणु विकास की दिशा में एक चौंकाने वाला कदम होगा। उत्तर कोरिया के इस कदम से चिंतित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई।
सऊदी अरब ने तोड़े ईरान से संबंध, दूतों से देश छोड़ने को कहा

सऊदी अरब ने तोड़े ईरान से संबंध, दूतों से देश छोड़ने को कहा

एक शिया धर्मगुरू को मृत्युदंड दिए जाने के मुद्दे पर सऊदी अरब और ईरान के रिश्‍ते तनावपूर्ण हो गए हैं। शिया मौलवी निम्र अल-निम्र को सऊदी अरब में फांसी दिए जाने का ईरान ने कड़ा विरोध किया है। तेहरान स्थित सऊदी दूतावास को भी उग्र भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। इससे नाराज सऊदी अरब ने ईरान के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त करने का ऐलान किया है। सभी ईरानी राजनयिकों 48 घंटों के भीतर सऊदी अरब से चले जाने को कहा गया है।
शिया नेता की फांसी पर भड़का ईरान, सऊदी दूतावास फूंका

शिया नेता की फांसी पर भड़का ईरान, सऊदी दूतावास फूंका

सऊदी अरब में एक शिया माैलवी को फांसी दिए जाने पर खाड़ी देशों में तीखी प्रति‍क्रिया हो रही है। ईरान की राजधानी तेहरान में गुस्‍साई भीड़ ने सऊदी अरब के दूतावास को आग लगा दी।
सऊदी अरब में शिया मौलवी समेत 47 लोगों को फांसी

सऊदी अरब में शिया मौलवी समेत 47 लोगों को फांसी

सऊदी अरब में शिया मौलवी शेख निम्र अल-निम्र समेत 47 कैदियों को मौत की सजा दी गई है। मौत की सजा पाने वाले लोगों में एक शिया मौलवी भी शामिल है जिसने 2011 की अरब क्रांति के दौरान मुख्य भूमिका निभाई थी।
जासूसी के आरोप में बर्खास्त वायुसेना अधिकारी गिरफ्तार

जासूसी के आरोप में बर्खास्त वायुसेना अधिकारी गिरफ्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित रूप से जासूसी करने वालों के साथ गोपनीय सूचनाए साझा करने के आरोप में वायुसेना के एक बर्खास्त अधिकारी को दिल्ली पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी को जासूसों ने मोहजाल के जरिए फंसाया था।
संयुक्त राष्ट्र में पारित हुआ सीरिया में शांति का प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र में पारित हुआ सीरिया में शांति का प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पांच साल से युद्ध से गुजर रहे सीरिया में सरकार और विद्रोहियों के बीच बातचीत के जरिये शांति प्रक्रिया का अनुमोदन करने वाले एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति के साथ स्वीकार कर लिया है। लेकिन यह मसौदा सीरिया में राजनीतिक हस्तांतरण में राष्ट्रपति बशर असद की भूमिका पर कुछ नहीं कहता।
ऐतिहासिक क्षण: सऊदी अरब में चुनी गई पहली महिला प्रतिनिधि

ऐतिहासिक क्षण: सऊदी अरब में चुनी गई पहली महिला प्रतिनिधि

सऊदी अरब में पहली बार एक महिला ने नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। सलमा बिन हिजब अल ओतीबी ने मक्का में मदरका की नगर निगम परिषद का चुनाव जीत कर अत्यंत रूढ़िवादी सऊदी अरब की पहली निर्वाचित महिला प्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया है। यह पहला मौका है जब सऊदी में महिलाओं को मतदान करने और चुनाव लड़ने का अधिकार मिला। मताधिकार मिलने से उत्साहित सऊदी की महिलाओं के लिए नतीजे भी बेहद उत्साहजनक आए हैं।
अरब में पहली बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी

अरब में पहली बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी

सउदी अरब में चुनाव में पहली बार महिलाएं मतदाता और प्रत्याशी के रूप में आज मतदान में हिस्सा ले रही हैं। यह लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम है।
कैलिफोर्निया में गोलियां बरसाने वाली महिला शायद भारत भी आई थी

कैलिफोर्निया में गोलियां बरसाने वाली महिला शायद भारत भी आई थी

कैलिफोर्निया में की गई गोलीबारी की संदिग्ध पाकिस्तानी महिला ने अपने पति के साथ अमेरिका आने से एक साल पहले, वर्ष 2013 में एक बार शायद भारत की यात्रा की थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement