Advertisement

Search Result : "सपा"

राजपाल यादव भी कूदेंगे यूपी के मैदान, नई पार्टी का किया एलान

राजपाल यादव भी कूदेंगे यूपी के मैदान, नई पार्टी का किया एलान

बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव अब राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्‍होंने सर्व सम्‍भाव पार्टी (एसएसपी) के नाम से नई पार्टी बनाई है। उन्‍होंने कहा है कि उनकी पार्टी उत्‍तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेेगी। विवाद की बजाय संवाद की राजनीति करने का दावा कर रहे राजपाल यादव ने आगे कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हमारा अंदाज अलग होगा। हम देश और समाज को बताएंगे कि राजनीति कैसे की जाती है। लोकतंत्र किस तरीके से मजबूत और पुख्ता होता है।
'जब से दिल्ली में बादशाह की हुकूमत आई, मांस का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया'

'जब से दिल्ली में बादशाह की हुकूमत आई, मांस का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया'

उत्तर प्रदेश के सपा नेता तथा नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि गाय और गंगा भाजपा के लिए भले ही वोट पाने का जरिया हो, लेकिन हमारे लिए तो गंगा अल्लाह की पाक निशानी है।
काले धन को लेकर है सपा परिवार में लड़ाई : नसीमुद्दीन

काले धन को लेकर है सपा परिवार में लड़ाई : नसीमुद्दीन

बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा में रार को पारिवारिक नाटक करार देते हुए कहा कि सपा परिवार के नेता काले धन को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने सपा पर अपने हितों के लिए मुसलमानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बसपा नेता ने भाजपा पर दंगे कराने के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता एेसे लोगों को चुनाव में सबक सिखायेगी।
अमित शाह ने अखिलेश, शिवपाल और मायावती पर बोला हमला

अमित शाह ने अखिलेश, शिवपाल और मायावती पर बोला हमला

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पर जमकर हमला बोला। इटावा में आयोजित रैली में शाह ने कानून-व्यवस्‍था के नाम पर बसपा और सपा की सरकारों को घेरा।
अमर सिंह के भाई ने ऐसा क्‍या बोला कि सपा के नेताओं में मची हलचल

अमर सिंह के भाई ने ऐसा क्‍या बोला कि सपा के नेताओं में मची हलचल

उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह ने मोर्चा खोलते हुए बुधवार को कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का ना हुआ, वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है।
मायावती ने प्रधानमंत्री पर लगाया मिथ्या और भ्रामक प्रचार का आरोप

मायावती ने प्रधानमंत्री पर लगाया मिथ्या और भ्रामक प्रचार का आरोप

बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मिथ्या और भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की हालत खराब है इसलिए प्रधानमंत्री यह कह रहे हैं कि सपा और बसपा आपस में मिले हुए हैं। मायावती ने कहा कि जैसे भाजपा मिथ्या और भ्रामक प्रचार करती है उसी तरह का प्रचार प्रधानमंत्री कर रहे हैं।
सपा परिवार में जारी संकट के बीच गुजरात दौरा छोड़ दिल्ली लौटे अमित शाह

सपा परिवार में जारी संकट के बीच गुजरात दौरा छोड़ दिल्ली लौटे अमित शाह

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से बन रहे राजनीतिक हालात के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अपने गुजरात दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापस लौट आए।
समाजवादी परिवार में रार के बीच महागठबंधन की सुगबुगाहट

समाजवादी परिवार में रार के बीच महागठबंधन की सुगबुगाहट

उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में छिड़ी वर्चस्व की जंग के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई में एक महागठबंधन बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है और आगामी पांच नवंबर को पार्टी के रजत जयन्ती कार्यक्रम में इस सिलसिले में कोई अहम एलान हो सकता है।
सपा का आंतरिक संकट वंशवादी राजनीति का परिणाम : वेंकैया नायडू

सपा का आंतरिक संकट वंशवादी राजनीति का परिणाम : वेंकैया नायडू

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी का पारिवारिक कलह वंशवाद की राजनीति का परिणाम है और भाजपा की इस पर टिप्पणी करने में कोई रूचि नहीं है। वेंकैया नायडू ने सीआईआई के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। यह आंतरिक समस्या है। जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि लोकतंत्र में वंशवाद घातक होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए रूचिकर भी होता है। हम इसका परिणाम भी देख रहे हैं।
सपा में घमासान जारी : ऊंट किस करवट बैठेगा, अंदाजा लगाना मुश्किल

सपा में घमासान जारी : ऊंट किस करवट बैठेगा, अंदाजा लगाना मुश्किल

सपा के विधायकों, सांसदों और मंत्रिायों की बैठक के दौरान सत्तारूढ़ यादव परिवार में सोमवार को आरोप-प्रत्यारोप, नोक झोंक और व्यक्तिगत हमले हुए जहां अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच सत्ता संघर्ष ने नाटकीय मोड़ ले लिया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्राी पर नयी पार्टी लांच करने की योजना बनाने के आरोप भी लगे जिससे उन्होंने इंकार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement