Advertisement

Search Result : "सपा अध्‍यक्ष"

तन्‍खा-चंद्रा की जीत, कांग्रेस-भाजपा को कहीं खुशी कहीं गम

तन्‍खा-चंद्रा की जीत, कांग्रेस-भाजपा को कहीं खुशी कहीं गम

शनिवार को सात राज्यों में 27 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई है। अंतिम परिणाम के अनुसार 27 में से भाजपा को कुल 11 और उसके समर्थित एक उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस को छह सीटों पर कामयाबी मिली जबकि सपा के सात और बसपा के दो उम्मीदवार जीते।
क्रास वोटिंग से जब परेशान होने लगे सपा के नेता

क्रास वोटिंग से जब परेशान होने लगे सपा के नेता

राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान परिषद के लिए होने वाले मतदान के दौरान क्रास वोटिंग ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की चिंता बढ़ा दी।
अमित शाह का सपा पर हमला :  बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

अमित शाह का सपा पर हमला : बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर सीधे तौर पर हमला बोला है। उन्‍हाेंने कहा कि राज्य में एक नहीं बल्कि छह मुख्यमंत्री हैं लेकिन इसके बावजूद यहां प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प है। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा सीएम अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह यादव और चाचाओं की तरफ था। अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रणकारियों को हटाने के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
मथुरा कांड यूपी सरकार के खिलाफ साजिश है- रामगोविंद चौधरी

मथुरा कांड यूपी सरकार के खिलाफ साजिश है- रामगोविंद चौधरी

मथुरा के जवाहर बाग में सत्याग्रह के नाम पर हुए कांड को लेकर प्रदेश के सपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
जयराम रमेश बोले, राहुल कांग्रेस की कमान जल्‍द से जल्‍द संभालें

जयराम रमेश बोले, राहुल कांग्रेस की कमान जल्‍द से जल्‍द संभालें

राजनीति में लगातार हाशिए पर जा रही कांग्रेस पार्टी को दोबारा जीत के रास्‍ते पर लाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की कमान अब उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी संभालने वाले हैं। कई कांग्रेसी नेताओं की राय है कि पार्टी को नए सिरे से खड़े करने के लिए कई अहम बदलाव की आवश्‍यकता है।
जानिए, जवाहर बाग जाने से क्यों रोकी गईं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी

जानिए, जवाहर बाग जाने से क्यों रोकी गईं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस एवं अतिक्रमणकारियों की झड़प वाले जवाहर बाग में स्थिति का जायजा लेने के इरादे से शनिवार सुबह यहां पहुंची सांसद हेमामालिनी को पुलिस ने प्रवेश करने से रोक दिया।
ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेताओं मेंं शुमार ओम पुरी ने पीएम नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के बारे में सोच रही हैं। जबकि राहुल प्रधानमंत्री के पद के लायक नहीं हैंं। हम मूर्ख हैं क्या? कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी इतने अनुभवी और बड़े नेता हैं। वे इतने वक्त तक कांग्रेस में रहे हैं। आपका बेटा प्रधानमंत्री बन सके, इसलिए आपने उन्हें प्रेसिडेंट बनवा दिया।'
आखिरकार गांधी परिवार हुआ राजी, राहुल की एक माह में होगी ताजपोशी

आखिरकार गांधी परिवार हुआ राजी, राहुल की एक माह में होगी ताजपोशी

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी जल्‍द ही पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। उनको अध्‍यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना हैै कि गांधी परिवार में एक राय बन चुकी है कि राहुल को अब पार्टी का अध्‍यक्ष बना दिया जाए।
शाह के समरसता भोज पर अखिलेश का तंज, मैंने मजदूर की जाति नहीं पूछी थी

शाह के समरसता भोज पर अखिलेश का तंज, मैंने मजदूर की जाति नहीं पूछी थी

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को वाराणसी के एक गांव में दलितों के साथ भोजन किया। समरसता भोज नाम के इस कार्यक्रम पर तंज कसते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि संदेश देने के लिए उन्होंने भी मजदूरों के साथ भोजन किया था, लेकिन कभी उनकी जाति नहीं पूछी थी।
उत्तर प्रदेश में प्रीती ने अंटकाई सिब्बल की सांस

उत्तर प्रदेश में प्रीती ने अंटकाई सिब्बल की सांस

राज्यसभा के लिए हो रहे चुनाव में उत्तर प्रदेश में दिलचस्प मुकाबला हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर कर चर्चा में आई प्रीती महापात्र ने कांग्रेस उम्मीदवार कपिल सिब्बल की नींद उड़ा दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement