Advertisement

Search Result : "सात गिरफ्तार"

अनशन कर रहे सात पूर्व फौजी अस्पताल में भर्ती

अनशन कर रहे सात पूर्व फौजी अस्पताल में भर्ती

मेजर जनरल (रिटायर्ड) मोहन सिंह की फौज में सर्विस को महज नौ साल हुए थे। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्हें एक अहम जिम्मेदारी दी गई। गुरदासपुर की सरहद पर लगते पाकिस्तान में एक पुल था जिसके जरिये पाक सैनिक गुरदासपुर होते हुए पठानकोट के जरिये कश्मीर को भारत से काट देना चाहते थे। उस पुल को नेस्तेनाबूद करने की जिम्मेदारी मेजर मोहन सिंह को दी गई। वह बताते हैं कि ‘ मेरे साथ दस सैनिक और थे। हमने पूरी रात लेट लेट कर सड़क पर बारूद बिछाया। खड़े होते तो सीमा पार से फायरिंग होती। हमारे जिंदा वापस आने की उम्मीद सिर्फ 30 फीसदी थी। मुझे मेरी पत्नी और बच्चों का जरा सा ख्याल नहीं आया, खयाल था तो बस उस पुल को मिटा देने का। हमने इस मिशन पर फतह हासिल की। ’ मेजर मोहन सिंह के अनुसार फौज इस देश के लिए क्या करती है यह बात उन लोगों को शायद पता ही नहीं जिन्होंने हमारी वन रैंक-वन पेंशन की मांग पर फैसला लेना है। वह कहते हैं ‘जिस देश में फौज की इज्जत नहीं होती उसे टुकड़ों में बंटने से कोई नहीं रोक सकता। अगर इन सालों में हमारी पाकिस्तान से लड़ाई नहीं हुई है तो इसका कारण भारत की फौज का मजबूत होना है लेकिन सरकार के रवैये से फौज का हौसला गिरता जा रहा है।
क्‍या इंद्राणी ने करवाई बेटी की हत्‍या? मामले में नया मोड़

क्‍या इंद्राणी ने करवाई बेटी की हत्‍या? मामले में नया मोड़

खबर है कि मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी की पत्‍नी इंद्राणी मुखर्जी को जिस शीना बोरा की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वह इंद्राणी की बहन नहीं बल्कि बेटी थी।
एफटीआईआई: 5 छात्र गिरफ्तार, केजरीवाल ने दिया दिल्‍ली में पढ़ने का ऑफर

एफटीआईआई: 5 छात्र गिरफ्तार, केजरीवाल ने दिया दिल्‍ली में पढ़ने का ऑफर

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के निदेशक प्रशांत पाथराबे का घेराव करने वाले पांच छात्राें को पुलिस ने मंगलवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया है। इन छात्रों पर दंंगा फैलाने का आरोप लगाया गया है। उधर, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एफटीआईआई के छात्रों को दिल्‍ली आकर पढ़ने का ऑफर दिया है। दिल्‍ली सरकार इसके लिए अस्‍थायी जगह मुहैया करा सकती है।
योगेंद्र यादव गिरफ्तार, बचाव में आए केजरीवाल

योगेंद्र यादव गिरफ्तार, बचाव में आए केजरीवाल

जंतर-मंतर पर किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्‍वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव को पुलिस ने कल देर रात हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। उन पर शांति भंग करने की धाराएं लगाई गई हैं। यादव ने पुलिस पर मारपीट और धक्‍का-मुक्‍की करने का आरोप लगाया है।
दयानिधि मारन हो सकते हैं गिरफ्तार

दयानिधि मारन हो सकते हैं गिरफ्तार

मद्रास उच्च न्यायालय ने कथित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन की अंतरिम अग्रिम जमानत रद्द की। न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन ने मारन को तीन दिन के अंदर सीबीआई के समक्ष आत्मसमर्पण करने को कहा।
मुंबई में प्रेमी युगलों की आफत, होटलों से 64 गिरफ्तार

मुंबई में प्रेमी युगलों की आफत, होटलों से 64 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने 13 दंपतियों और 35 अन्य को यहां होटलों और समुद्र तट पर छापेमारी करके गिरफ्तार किया है। उन पर सार्वजनिक रूप से कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस की इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया में तूफान खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहा है कि क्या आपसी रजामंदी से दो वयस्क साथ नहीं रह सकते हैं।
लुइस बर्जर रिश्वत: गोवा का पूर्व मंत्री अलेमाओ गिरफ्तार

लुइस बर्जर रिश्वत: गोवा का पूर्व मंत्री अलेमाओ गिरफ्तार

गोवा के पूर्व लोकनिर्माण विभाग मंत्री चर्चिल अलेमाओ को लुइस बर्जर रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। अलेमाओ को बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वरका गांव स्थित उनके आवास से ले जाया गया और मध्यरात्रि को अधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) कार्तिक कश्यप ने गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन इसके अलावा कोई जानकारी देने से इन्‍कार कर दिया।
दो बंधकों के साहस से जिंदा पकड़ा गया आतंकी

दो बंधकों के साहस से जिंदा पकड़ा गया आतंकी

लगातार चल रही गोलियों के बीच दो बंधकों ने गजब का साहस दिखाते हुए आज खुद को बंधक बनाने वाले एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को काफी संघर्ष के बाद जिंदा पकड़ लिया। इस आतंकी की गिरफ्तारी से कई अहम सूचनाएं मिल सकती हैं।
चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने कुलश्रेष्ठ की रिहाई में मदद की। गिरफ्तार किए गए सभी 20 लोगों को रिहा कर दिया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement