Advertisement

Search Result : "सेना का जवान"

एनएसजी को पठानकोट भेजना गंभीर चूक थी: दिग्विजय

एनएसजी को पठानकोट भेजना गंभीर चूक थी: दिग्विजय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पठानकोट वायु सेना स्टेशन में हुए आतंकी हमले का जवाब देने में एनएसजी कमांडो के उपयोग को एक गंभीर चूक बताया है। सिंह ने इस फैसले को लेने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर भी सवाल उठाया है। साथ ही कांग्रेस नेता ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा किया है।
पठानकोट हमले में घायल जवान की सड़क हादसे में मौत

पठानकोट हमले में घायल जवान की सड़क हादसे में मौत

पंजाब के पठानकोट में हाल में हुए आतंकवादी हमले में घायल सेना के एक जवान तथा उसके रिश्तेदार की आजमगढ़ में मंगलवार को एक हादसे में मौत हो गई।
कहीं कोई आपसी झगड़ा नहीं है: अजीत डोभाल

कहीं कोई आपसी झगड़ा नहीं है: अजीत डोभाल

पठानकोट हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू होने के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की आउटलुक की इन्वेस्टिगेशन संपादक मीतू जैन ने। पेश हैं अंश:
भारत को जो भी दर्द देगा, उसे वैसा ही दर्द देना चाहिए: पर्रिकर

भारत को जो भी दर्द देगा, उसे वैसा ही दर्द देना चाहिए: पर्रिकर

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को एक बयान में कहा है कि जो भी व्यक्ति या संगठन भारत को दर्द देगा, उसे उसी तरह का दर्द देना चाहिए लेकिन यह कैसे, कब और कहां होगा, वह भारत की पसंद के अनुरूप होना चाहिए। रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी पठानकोठ आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में सामने आई है।
सेना के 'दिल्‍ली कूच' की खबर को सही बता घिरे मनीष तिवारी

सेना के 'दिल्‍ली कूच' की खबर को सही बता घिरे मनीष तिवारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने वर्ष 2012 में सेना की दो टुकड़‍ियों के दिल्‍ली कूच करने की खबर को सच बताकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, इस मुद्दे पर वह अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ते जा रहे हैं।
चिदंबरम ने फिर की आतंकवाद निरोधक केंद्र के गठन की वकालत

चिदंबरम ने फिर की आतंकवाद निरोधक केंद्र के गठन की वकालत

केंद्रीय गृह मंत्री रहते पी चिदंबरम राष्ट्रीय आतंकवाद निरोध केंद्र (एनसीटीसी) का गठन भाजपा के विरोध के कारण नहीं कर पाए थे मगर वे आज भी इसका गठन किए जाने के पक्षधर हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिदंबरम का मानना है कि यदि इसका गठन किया गया होता तो पठानकोट हमले जैसी स्थिति से ज्यादा कारगर तरीके से निबटा जा सकता था।
चाय के बदले हमारे 7 जवान शहीद, सबक लें मोदी: शिवसेना

चाय के बदले हमारे 7 जवान शहीद, सबक लें मोदी: शिवसेना

पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के मुखपत्र सामना में बेहद कठोर शब्दों में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान पर विश्वास न करने की चेतावनी दी थी और अब समय आ गया है कि मोदी दुनिया को एकजुट करने की कोशिश के बजाय अपना ध्यान भारत पर केंद्रित करें।
पठानकोट हमला: लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 7 जवान शहीद

पठानकोट हमला: लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 7 जवान शहीद

पठानकोट वायुसेना स्‍टेशन पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की संख्‍या बढ़कर 7 हो गई है। आतंकियों द्वारा लगाए गए विस्‍फोटकों को हटाते समय एक जबरदस्‍त धमाका हुआ जिसमें लेफ्टिनेट कर्नल निरंजन कुमार शहीद हो गए जबकि कई जवान घायल हैं। उधर, हमले में घायल डिफेंस सिक्‍योरिटी कोर के 3 जवानों ने आज दम तोड़ दिया। शहीदों में माहिर निशानेबाज और राष्‍ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जितने सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) फतेह सिंह भी शामिल हैं।
बहादुरी की मिसाल, आतंकियों से निहत्‍थे भिड़े हवलदार जगदीश

बहादुरी की मिसाल, आतंकियों से निहत्‍थे भिड़े हवलदार जगदीश

पठानकोट एयरफोर्स स्‍टेशन पर आतंकी हमले के बाद पिछले 42 घंटे से मुठभेड़ जारी है। अभी दो आतंकियों के एयरफोर्स स्टेशन में छिपे होने की आशंका है। इस बीच हमले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पता चला है कि डिफेंस सिक्‍योरिटी कॉर्प के हवालदार जगदीश सिंह ने अदम्‍य साहस का परिचय देते हुए निहत्‍थे ही आतंकियों का मुकाबला किया और एक आतंकवादी को उसी की राइफल से मार गिराया।
पठानकोट एयरबेस पर हमला: 4 आतंकी मारे, 3 जवान शहीद

पठानकोट एयरबेस पर हमला: 4 आतंकी मारे, 3 जवान शहीद

पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आज तड़के बड़ा आतंकी हमला हुआ। सुबह 3.30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सभी 4 आतंकियों को मार गिराया जबकि एक कमांडो समेत 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का हाथ माना जा रहा है। पिछले छह महीने में संदिग्ध पाकिस्‍तानी आतंकियों का यह तीसरा हमला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औचक लाहौर यात्रा के सिर्फ हफ्ते भर बाद हुआ है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement