Advertisement

Search Result : "स्थायी सचिव"

अब्दुल बासित होंगे पाक के नए विदेश सचिव

अब्दुल बासित होंगे पाक के नए विदेश सचिव

भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित पाकिस्तान के नये विदेश सचिव बनने वाले हैं। समाचार पत्र द न्यूज के अनुसार नवाज शरीफ सरकार ने बासित को देश का नया विदेश सचिव बनाने का सैद्धांतिक तौर पर फैसला कर लिया है। बासित एजाज अहमद चौधरी का स्थान लेंगे जो अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत बनने जा रहे हैं। (एजेंसी)
दिसंबर तक रिटर्न दाखिल करें राजनीतिक दल : सरकार

दिसंबर तक रिटर्न दाखिल करें राजनीतिक दल : सरकार

राजनीतिक दलों पर बेनामी नकद चंदे की सीमा 20,000 रुपये से घटा कर 2,000 रुपये तक सीमित करने के बाद सरकार ऐसा कानूनी संशोधन करने जा रही है जिसके तहत उन्हें हर साल दिसंबर तक आय का विवरण विभाग में दाखिल करना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने उन्हें मिली कर छूट खत्म हो जाएगी।
जल्लीकट्टू  का स्थायी हल खोज रहा है केंद्र  : दवे

जल्लीकट्टू का स्थायी हल खोज रहा है केंद्र : दवे

पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने आज कहा कि केंद्र जल्लीकट्टू मुद्दे का स्थायी हल चाहता है और तमिलनाडु सरकार के प्रस्तावों का विभिन्न मंत्रालय अध्ययन रहे हैं जिसके बाद एक-दो दिन में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने ने जल्लीकट्टू के मुद्दे पर एक सप्ताह तक फैसला नहीं सुनाने का केंद्र का आग्रह आज मान लिया। केंद्र ने न्यायालय को बताया कि मुद्दे के समाधान को लेकर वह तमिलनाडु के साथ बातचीत कर रहा है।
वादा फरामोशी के चलते जनता भाजपा को सबक सिखाएगीः डॉ.शकील

वादा फरामोशी के चलते जनता भाजपा को सबक सिखाएगीः डॉ.शकील

कांग्रेस सचिव और बिहार से विधायक डॉ. शकील अहमद खान का कहना है कि आने वाले समय में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखा देंगे।
वीआरएस चाहते हैं केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार

वीआरएस चाहते हैं केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार

द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार ने भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किए जाने के एक महीने बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांचकर्ताओं ने उन्हें बार-बार मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए कहा।
पंजाबः टीएस सिद्धू मोहाली से अकाली उम्मीदवार

पंजाबः टीएस सिद्धू मोहाली से अकाली उम्मीदवार

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव का पद छोड़ने के एक दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तेजिंदर सिंह सिद्धू को आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मोहाली से आज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
उच्चतम न्यायालय ने ठाकुर और शिर्के को बीसीसीआई पद से हटाया

उच्चतम न्यायालय ने ठाकुर और शिर्के को बीसीसीआई पद से हटाया

बीसीसीआई के विद्रोही तेवरों के प्रति कड़ा रवैया अपनाते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज उसके अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को उनके पदों से हटा दिया और कहा कि उन्हें तुरंत प्रभाव से बोर्ड का कामकाज करना बंद कर देना चाहिए।
तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव के आवास पर इनकम टैक्‍स विभाग ने मारा छापा

तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव के आवास पर इनकम टैक्‍स विभाग ने मारा छापा

तमिलनाडु के मुख्य सचिव राम मोहन राव के चेन्‍नई में अन्ना नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने यह छापा शेखर रेड्डी से मिली जानकारी के बाद मारा है। अन्ना नगर के अलावा 12 अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है।
वकील इंदिरा जयसिंह के एनजीओ का लाइसेंस स्थायी तौर पर रद्द

वकील इंदिरा जयसिंह के एनजीओ का लाइसेंस स्थायी तौर पर रद्द

जानी-मानी वकील इंदिरा जयसिंह द्वारा संचालित एनजीओ का लाइसेंस सरकार ने एफसीआरए का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए स्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। संगठन ने इस कार्रवाई को निरर्थक और इसे संविधान के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला बताया है।
यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में घायल

यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में घायल

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर एयर शो से शुक्रवार को लौट रहे यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्‍हें सिर में चोट आई है। सहगल को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement