मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मंगलावार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार का दिल्ली के फार्महाउस को जब्त कर लिया है।
आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों की कुछ अचल परिसंपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, पुत्री मीसा भारती, और उनके बेटे तथा बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है।
मुंबई ठाणे सेशन कोर्ट ने ममता कुलकर्णी और उनके कथित पति विक्की गोस्वामी को 2000 करोड़ रुपये के 'इफेड्रिन ड्रग्स' मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने उनकी संपत्ति जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
मिलिट्रीइंटेलीजेंस लाइजन यूनिट जोधपुर और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सेना में भर्ती कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने ठगों के पास से 1.79 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की है।
आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट भाजपा ने जीत ली है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है।
भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।
उत्तर प्रदेश में बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट आज जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा कि पासपोर्ट को रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विदेश मंत्रालय से संपर्क करेगी।