Advertisement

Search Result : "10 हजार जवान"

मोदी सरकार की एलईडी योजना में 20 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

मोदी सरकार की एलईडी योजना में 20 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

कांग्रेस ने बिजली मंत्रालय के तहत संयुक्त उद्यम ईईएसएल द्वारा एलईडी बल्ब लगाने के मामले में 20 हजार करोड़ रूपये का घोटाला होने का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराये जाने की मांग की है।
बूचड़खाने बंद हुए तो 12 हजार हो जाएंगे बेरोजगार

बूचड़खाने बंद हुए तो 12 हजार हो जाएंगे बेरोजगार

यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार प्रदेश के अवैध बूचड़खानों को बंद करने जा रही है। इससे करीब 12 हजार लोग बेरोजगार हो जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के पहले दिन ही योगी सरकार ने कत्लखानों को बंद करने की बात कही है। चुनाव में किए वादे को पूरा करने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है लेकिन समूचे प्रदेश में वैध और अवैध तरीके से हो रहे 535 करोड़ रुपये रोज के मीट कारोबार को बंद करना इतना आसान नहीं होगा
अक्षय ने छत्तीसगढ़ में शहीदों के परिवारों को दी आर्थिक मदद

अक्षय ने छत्तीसगढ़ में शहीदों के परिवारों को दी आर्थिक मदद

इस खबर की जानकारी देते हुए सूचना सीआरपीएफ द्वारा प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें उन्होंने अक्षय द्वारा शहीदों के परिवार को दी गई मदद की पुष्टि की है। 11 मार्च को सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के करीब 100 जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले थे, सुकमा के भेज्जी थाना इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया और फिर घायल जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के तुरंत बाद अक्षय कुमार ने गृहमंत्रालय में संपर्क किया और शहीदों के परिजनों के अकाउंट नंबर मांगे। इसके बाद यह सहायता राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई। अक्षय के इस कदम की सराहना करते हुए सीआरपीएफ ने लिखा, अक्षय का यह कदम उनकी देशभक्ति और देश के लोगों और सेना के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इस आर्थिक मदद के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तारीफ की और ट्वीट किया, आपकी उदारता सराहनीय है। यह अन्य देशवासियों को भी शहीदों की मदद के लिए प्रेरित करेगा। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने सेना के शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए एक ऐप भी शुरू किया, जिसके जरिये आम लोग अपने हिसाब से शहीदों के परिवार की मदद कर सकते हैं। अक्षय की प्रोफेश्नल लाइफ की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में भूमि पेडनेकर के साथ ’टॉयलेट एक प्रेमकथा’ और पत्नी ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ’पैडमैन’ शामिल हैं। सीआरपीएफ के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की सूचना दी गई कि अक्षय ने हर शहीद के परिवार को 9-9 लाख रुपए की मदद की है। अक्षय के इस कदम की सराहना करते हुए सीआरपीएफ ने लिखा, 'अक्षय का यह कदम उनकी देशभक्ति और देश के लोगों और सेना के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।'
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मिले 50 हजार वर्ष पुराने 350 दुर्लभ पुरावशेष

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मिले 50 हजार वर्ष पुराने 350 दुर्लभ पुरावशेष

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के नर्मदा घाटी स्थित मेहता खेड़ी में उत्खनन में पुरातात्विक उत्खनन से बेशकीमती 50 हजार वर्ष प्राचीन 350 दुर्लभ पुरावशेष मिले हैं।
जालंधर में हर सीट पर औसतन एक हजार से अधिक लोगों ने दबाया नोटा

जालंधर में हर सीट पर औसतन एक हजार से अधिक लोगों ने दबाया नोटा

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में जालंधर जिले की प्रत्येक सीट पर औसतन एक हजार से अधिक लोगों ने उम्मीदवारों की उम्मीदवारी खारिज करते हुए नोटा का बटन दबाया। इसमें जीतने वालों में सबसे अधिक नापसंद किये गए उम्मीदवार कांग्रेस के परगट सिंह हैं, जबकि शिअद के पवन टीनू सबसे कम नापसंद किये गए हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है।
डिजिटल इंडिया के शोशे से मोदी सरकार 26 हजार करोड़ वसूलने के फिराक में : कांग्रेस

डिजिटल इंडिया के शोशे से मोदी सरकार 26 हजार करोड़ वसूलने के फिराक में : कांग्रेस

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि नोटबंदी के बाद अब केंद्र सरकार जनता से बैंकों द्वारा डिजिटल मनी के नाम पर 26 हजार करोड़ रुपये वसूलेगी। जो पिछले साल के मुकाबले चार गुना है।
परिवार के शंका के जताने पर फिर से हुआ जवान का पोस्टमार्टम

परिवार के शंका के जताने पर फिर से हुआ जवान का पोस्टमार्टम

सेना में सहायक व्यवस्था के बेजा इस्तेमाल को लेकर एक स्टिंग वीडियो के वायरल होने के बाद बैरक में मृत मिले केरल के एक जवान के शव का आज फिर से पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया गया। जवान के परिजन ने उसके निधन पर आशंका जताते हुए फिर से पोस्टमार्टम की मांग की थी।
त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजपा नेता बिप्लव देब सहित 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया गया। वे लोग त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सदस्य की हत्या किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि पार्टी के कुल 17,331 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement