दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिलाओं में से एक मिस्र की 36 वर्षीय एमन अहमद वजन घटाने का इलाज कराने के लिए आज यहां पहुंची। एमन का यहां के एक अस्पताल में इलाज होना है। 500 किलोग्राम वजन वाली एमन को अस्पताल ले जाने के लिए क्रेन की मदद से उस पलंग समेत उठाया गया जिसपर वह मिस्र से यहां आई हैं।
गुजरात के बनासकांठा जिले की पुलिस ने पालनपुर के एक घर में छापेमारी के दौरान 1.25 करोड़ रूपए नगद और 2.4 किलो सोना जब्त किया और मुक्तेश्वर मठ से जुड़ी साध्वी जयश्री गिरी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया।
तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा में पांच लोगों के एक गिरोह द्वारा करीब 40 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण कथित तौर पर लूट लिए गए। गिरोह के सदस्य सीबीआई और पुलिस अधिकारी के वेष में आए थे।
नोटबंदी के बाद समूचे देश में नोटों पर छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की विभिन्न टीमों ने गुरुवार को चेन्नई में 8 स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें 90 करोड़ रुपए की नकदी मिली है, इनमें से 70 करोड़ के नए नोट श्ाामिल हैं। इसके अलावा 100 किलो सोना भी बरामद किया गया है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई के ज्वेलर्स के घर पर यह छापेमारी हुई है।
केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद अब कालेधन के रूप में जमा सोने के खिलाफ स्ट्राइक की है। वित्त मंत्रालय ने घर में सोना रखने के लिए लिमिट तय कर दी है। नए नियमों के अनुसार अब विवाहित महिला अपने घर में 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी की नोटबंदी अब धीरे धीरे अपना असर दिखाने लगी है। कामगार वर्ग इस कदम से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। किसानों और सब्जी उत्पादकों को औने पौने दाम में अपने उत्पाद बेचने पड़ रहे हैं। मजदूरों की रोजी पर भी संकट आन पड़ा है। नोटबंदी से मंडियों में सब्जियों के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं।
कालेधन पर अंकुश के उपायों तथा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली में सोना 900 रुपये की छलांग के साथ तीन साल के उच्चस्तर 31,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सरकार ने कालेधन पर अंकुश के लिए कल 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी।