Advertisement

Search Result : "2631 crore scam"

सिंहस्थ में शौचालय घोटाला

सिंहस्थ में शौचालय घोटाला

बड़ी मुश्किल से व्यावसायिक परीक्षा मंडल के दाग सिंहस्थ में साधु-संतों की सेवा के बाद धुले थे। पर ये घोटाले के दाग हैं जो पता नहीं क्यों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दामन से धुलना ही नहीं चाहते हैं। सिंहस्थ खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी चैन की सांस भी नहीं ली है, फुर्सत के दो पल भी नहीं काटे हैं कि घोटाले की बैचेन हवाएं मध्य प्रदेश और उससे बाहर लहराने लगी है।
फिर विवाद में सुपरटेक, कथित फर्जी पत्र पर 343 करोड़ के मकान बेच दिए

फिर विवाद में सुपरटेक, कथित फर्जी पत्र पर 343 करोड़ के मकान बेच दिए

रियल एस्‍टेट की बड़ी कंपनी सुपरटेक दोबारा विवादों में फंस गई है। इसकी 100 करोड़ के एरिया में बनने वाली टाउनशिप सुपरटेक अपकंट्री निरस्‍त कर दी गई है। यह टाउनशिप यमुना एक्‍सप्रेस वे में बननी थी। यमुना औद़योगिक विकास प्राधिकरण के दो सीईओ ने पाया कि फर्जी लेटर के जरिए इस टाउन का प्‍लान पास कराया गया।
वाड्रा फंसेंगे, सौर भूमि घोटाले पर जांच के लिए भाजपा सांसद ने ईडी को लिखा पत्र

वाड्रा फंसेंगे, सौर भूमि घोटाले पर जांच के लिए भाजपा सांसद ने ईडी को लिखा पत्र

संसद और उसके बाहर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के बाद भाजपा ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राॅबर्ट वाड्रा पर बंदूकें तान दी हैं।
केजरीवाल का आरोप, सोनिया को गिरफ्तार करने से डरते हैं मोदी

केजरीवाल का आरोप, सोनिया को गिरफ्तार करने से डरते हैं मोदी

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में मोदी सरकार और कांग्रेस पर बरसते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री में सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं है और दोनों पार्टियों की भ्रष्टाचार में मिलीभगत है।
अगस्तावेस्टलैंड की गंंगा कहां तक जाती है, इसका पता लगा रहे हैं : पर्रिकर

अगस्तावेस्टलैंड की गंंगा कहां तक जाती है, इसका पता लगा रहे हैं : पर्रिकर

विवादास्पद अगस्ता वेस्टलैंड सौदे को लेकर पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए रक्षा मंत्राी मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार ने अगस्तावेस्टलैंड को हेलीकाप्टर का ठेका देने के लिए हर तरह की रियायत दी और पूर्व वायु सेना प्रमुख एस पी त्यागी, गौतम खेतान तो बहती गंगा में हाथ धोने वाले छोटे नाम है, हम बड़े नामों का पता लगा रहे हैं जिन्होंने रिश्वत ली।
शरीफ बोले, पनामा पेपर्स जांच में दोषी पाए जाने पर इस्तीफा दे दूंगा

शरीफ बोले, पनामा पेपर्स जांच में दोषी पाए जाने पर इस्तीफा दे दूंगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि यदि उनके खिलाफ एक भी पैसे का भ्रष्टाचार साबित हो जाता है तो वह पद छोड़ देंगे।
कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर आयकर छापे

कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर आयकर छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के चेन्नई स्थित ठिकानों और कंपनियों पर छापे मारे।
खट्टर सरकार में खेमका को राहत, आरोपपत्र हटा

खट्टर सरकार में खेमका को राहत, आरोपपत्र हटा

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को राहत देते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ आरोपपत्र हटा दिया जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उनपर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने का आरोप लगाया था क्योंकि खेमका ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाडा के स्वामित्व वाली एक कंपनी और रियल्टी कंपनी डीएलएफ के बीच एक भूमि सौदे का दाखिल खारिज रद्द कर दिया था।
सीबीआई पहुंची अदालत, मित्रा पहुंचे अस्पताल

सीबीआई पहुंची अदालत, मित्रा पहुंचे अस्पताल

सारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री मदन मित्रा की जमानत खारिज करवाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज जहां कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया वहीं मित्रा आज सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement