सेना प्रमुख पर पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के बयान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सख्त रूख अपनाया और इस तरह की बयानबाजी न करने की हिदायत दी है।
धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज अपना 49 वां जन्म दिन मना रहीं हैं। अपने लाजवाब अभिनय और नृत्य से माधुरी लाखों दिलों में राज करने वाली हस्ती बन गईं। माधुरी दीक्षित की हेयर स्टाइल से खासकर लड़कियां इतनी प्रभावित हुईं थीं कि ‘माधुरी कट’ हेयर स्टाइल ट्रेंड करने लगा था। और तो और किसी ने यहां तक कह दिया था कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो।
उन्नाव के भगवंतनगर से भाजपा विधायक और कवि हृदय नारायण दीक्षित आज उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता विरोधीदल राम गोविन्द चौधरी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर बिठाया।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित का कहना है कि हिंदी फिल्म उद्योग अब अधिक अनुशासित हो गया है। उन्होंने कहा कि अब फिल्में निर्धारित समय पर पूरी हो जाती हैं। इससे काम करने वाले लोग समय के पाबंद हो गए हैं।
सरकार ने न्यूयार्क विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और अपने आप को गरीब व्यक्ति का रघुराम राजन कहने वाले विराल वी. आचार्य को रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने आज एमजीपी नेता और राज्य के परिवहन मंत्री सुदीन धवलीकर के हालिया बयान को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि नाखुश लोग अलग होने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके इस बयान से भाजपा-एमजीपी गठबंधन के बीच का गतिरोध और बढ़ता दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित सूबे में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने अपनी इस मंशा से कांग्रेस आलाकमान को भी अवगत करा दिया है। हालांकि शीला दीक्षित का कहना है कि चुनाव नहीं लड़ने पर यह उनका अपना फैसला है। लेकिन इस पर पार्टी आलाकमान का निर्णय ही अंतिम होगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस ने अपने गोवा प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को पद से हटा दिया है। वेलिंगकर पर राज्य की भाजपा सरकार का विरोध करने का आरोप है। संघ सूत्रों के मुताबिक वेलिंगकर लक्षमीकांत पारसेकर सरकार से विपरीत काम कर रहे हैं। यहां तक कि वह अलग से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बदजुबानी जारी है। ताजा माले में पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित को दिल्ली का रिजेक्टेड माल बताया है।