असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई इस बार वोट मांग नहीं रहे बल्कि दे रहे हैं। संगीत के एक टीवी इंडियन आइडल जूनियर सीजन – 2 में असम से एक प्रतिस्पर्धी नाहिद आफरीन के लिए गोगोई ने वोट किया।
सुप्रीम कोर्ट ने बैंक पीओ प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले जाट आवेदकों की उस अपील को आज खारिज कर दिया जिसमें इन आवेदकों ने ओबीसी आरक्षण की मांग की थी। इन आवेदकों ने जाट आरक्षण को सर्वोच्च अदालत द्वारा रद्द कर दिए जाने से पहले ओबीसी श्रेणी में बैंक पीओ प्रवेश परीक्षा के अलग-अलग स्तर पर सफलता हासिल कर ली थी मगर आरक्षण रद्द हो जाने के कारण इन्हें अंतिम रूप से नौकरी नहीं दी गई।
नेहरू की अनेक जीवनियां मौजूद हैं जो गहन शोध के बाद लिखी गई हैं। लेकिन उनके अलावा जनश्रुतियाँ भी हैं। उनकी जो तस्वीर जनमानस में नक्श है, वह अधिकतर अफवाहों से बनाई गई है। आप साधारण जन से बात करें तो उनकी छवि एक आरामतलब,ऐय्याश,धोखेबाज,भाई-भतीजावादी नेता और कमजोर प्रशासक की ही उभरती है।
गुजरात सरकार कांग्रेस की आपत्तियों की अनदेखी करके इस साल अक्टूबर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान लागू करने का पूरा मन बना चुकी है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस कदम को असंवैधानिक बताया है।
भारत में विदेशी दाताओं पर सरकार के अंकुश और हजारों एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के माहौल में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने जाने-माने पत्रकार और राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ आकार पटेल को इंडिया हेड बनाय है।
आईपीएल-8 में एलिमिनेटर राउंड के पहले रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला 24 मई को कोलकाता में खेला जाएगा।
आईपीएल मैचों के दो अहम मुकाबलों में आज राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर दिल्ली के खिलाफ जीतने के लिए मेहनत किए बिना इंद्रदेव की कृपा बरस गई। वहीं दूसरे एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के लिए मुंबई इंडियंस को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। अंतिम चार में पहुंचने वाली टीमों में अब चेन्नई, राजस्थान राॅयल्स, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अलावा मुंबई इंडियंस भी शामिल हो गई है। नाॅकआउट दौर का मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच 19 मई को खेला जाएगा।
किंग्स इलेवन पंजाब से अपना आखिरी लीग मैच जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स शीर्ष पर बनी रही। पंजाब के सात विकेट पर 130 रन के जवाब में चेन्नई ने सुरेश रैना और डु प्लेसिस की ठोस साझेदारी की बदौलत 19 गेंद रहते तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य पा लिया।
राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े कई प्रश्न आज भी जिंदा हें। कई लोग भी इन सवालों के घेरे में आए। राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि इक्कीस मई से पूर्व इस हत्याकांड से जुड़े सवालों पर नजर
आईपीएल-8 की प्रबल दावेदार चेन्नई सुपरकिंग्स को मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से हराकर चमत्कार ही कर दिया। शुरुआत के मैच लगातार हार रही मुंबई अब लगातार मैच जीतती जा रही है।