Search Result : "Backfire against BJP"

झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद अगर कोई झूठी अफवाह फैलाता है तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है। ताजा मामला सहारनपुर का है जहां रितु राठौर नाम की एक महिला के खिलाफ गाय से संबधित अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रितु राठौर भाजपा से जुड़ी हैं।
दादरी में धारा 144 लागू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एलर्ट जारी

दादरी में धारा 144 लागू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एलर्ट जारी

दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोहत्या की अफवाह के बाद एक व्यक्ति की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के दादरी पहुंचने से जहां कानून-व्यवस्था पर असर पड़ रहा है वहीं इसको लेकर सियासत गरम हो गई है। मामले की गंभीरता और लोगों को उग्र होते देख प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने पीड़ित को धमकाया भी है।
घोषणा नहीं केवल विजन है भाजपा का

घोषणा नहीं केवल विजन है भाजपा का

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में घोषणापत्र जारी करने के बजाय विजन के जरिए बिहार के विकास के लिए उठाए जाने वाले कदमों की चर्चा की। विजन डाक्यूमेंट में भाजपा ने मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेक इन बिहार व डिजिटल इंडिया पर जोर दिया है। इसके साथ ही लैपटाप, स्कूटी व रंगीन टीवी बांटने पर भी इस डाक्यूमेंट में जोर दिया गया है। लेकिन यह विजन क्या बिहार की जनता को लुभा पाएगी इसको लेकर राजनीतिक विश्लेषक संशय ही जताते हैं।
क्या राहुल में संभावनाएं देख रहे हैं कॉरपोरेट

क्या राहुल में संभावनाएं देख रहे हैं कॉरपोरेट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अम‌ेरिका के कोलेरेडो स्थित एस्पेन इंस्टीट्यूट में एक वैश्विक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने की जानकारी कांग्रेस पार्टी की ओर से मीडिया को दी गई है। राहुल गांधी के साथ इस कॉन्फ्रेंस में एक कांग्रेस के एक और युवा नेता मिलिंद देवड़ा भी शिरकत कर रहे हैं और खुद देवड़ा ने इससे जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। यहां सवाल यह पूछा जा रहा है कि आखिर यह कौन सी कॉन्फ्रेंस है जिसमें दुनिया की इतनी दिग्गज हस्तियां और कई देश के राष्ट्राध्यक्ष, नीति नियंता आदि शिरकत कर रहे हैं।
भाजपा की कलह दूर करने बिहार पहुंचे अमित शाह

भाजपा की कलह दूर करने बिहार पहुंचे अमित शाह

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अंदरुनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। जिससे निपटने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अब एक सप्ताह तक पटना में रहकर कलह को दूर करेंगे। भाजपा अध्यक्ष के साथ पटना में डेरा डालने वालों में कई मंत्री और प्रदेश के प्रभारी, सह-प्रभारी शामिल हैं। मंगलवार को शाह अपनी टीम के साथ पटना पहुंच गए।
कांग्रेस ने राहुल को जबरन छुट्टी पर भेजा: भाजपा

कांग्रेस ने राहुल को जबरन छुट्टी पर भेजा: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका की यात्रा को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। पार्टी ने आज कहा कि जदयू और राजद उन्हें बिहार चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहते थे जिस वजह से हो सकता है कि उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेजा गया हो।
रालोसपा ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की

रालोसपा ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की

एनडीए में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की और साफ किया कि उसके किसी उम्मीदवार को टिकट पारिवारिक संपर्क के कारण नहीं दिया गया है।
सज चुका है बिहार के चुनावी महाभारत का मैदान

सज चुका है बिहार के चुनावी महाभारत का मैदान

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए होने जा रहे चुनावी महाभारत के लिए मैदान तकरीबन सज चुका है। एक दूसरे को शिकस्त देने के इरादे से दोनों राजनीतिक गठबंधन अपने सेनापतियों के साथ आमने सामने डट गए हैं। तीसरी ताकत के नाम पर कुछ महारथी खुद के जीतने के लिए नहीं बल्कि किसी और को हराने और किसी और की जीत में मददगार साबित होने की रणनीति के तहत अगल बगल से या फिर नेपथ्य में रह कर भी इस चुनावी महाभारत में अपनी भूमिका के लिए उद्धत हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement