Advertisement

Search Result : "Bharat Bandh On February 26"

अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की राय, नोटबंदी निरंकुश फैसला

अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की राय, नोटबंदी निरंकुश फैसला

नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने मोदी सरकार के नोटबंदी के कदम को तानाशाही वाली कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम भरोसे पर टिकी अर्थव्यवस्था की जड़ें खोखली करेगा।
नेहरू-गांधी के शासन में मौलाना आजाद को क्यों नहीं मिला भारत रत्न: प्रसाद

नेहरू-गांधी के शासन में मौलाना आजाद को क्यों नहीं मिला भारत रत्न: प्रसाद

नेहरू-गांधी परिवार के शासनकाल के दौरान मौलाना आजाद को भारत रत्न नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रथम प्रधानमंत्री की जिन नेताओं ने आलोचना की उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया।
संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश के राज में बढ़ीं संघ की शाखाएं

संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश के राज में बढ़ीं संघ की शाखाएं

भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत की तर्ज पर संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश कुमार के राज में बिहार में संघ की शाखाओं की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में भाजपा के पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार की अपने नारे के प्रति गंभीरता पर सवाल उठने लाजिमी हैं।
संघ चाहता है वाल्मीकि का जीवन चरित जानें जनता

संघ चाहता है वाल्मीकि का जीवन चरित जानें जनता

हाल ही में हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में दक्षिण भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इससे जुड़े संगठनों के लोगों के प्रति हिंसा के साथ सामाजिक समरसता पर भी बात हुई।
कांग्रेस का हमला, सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुई पर इस बार हुआ खूब बखान

कांग्रेस का हमला, सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुई पर इस बार हुआ खूब बखान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक के मोदी सरकार के दावे पर सवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सवाल उठाया है कि पहली बार के दावे पर कौन सच्चा है, विदेश सचिव या रक्षा मंत्री। कांग्रेस का मानना है कि सर्जिकल स्‍ट्राइक पहले भी हुई है पर इस बार इसका खूब बखान किया गया।
भाजपा के स्वामी ने कांग्रेस के नरसिम्हा राव के लिए मांगा भारत रत्न

भाजपा के स्वामी ने कांग्रेस के नरसिम्हा राव के लिए मांगा भारत रत्न

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। उन्होंने राव के काम को बेमिसाल बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और पूर्व की सरकारों ने राव के साथ न्याय नहीं किया।
स्वच्छ भारत अभियान के नए वीडियो में नजर आएंगे अमिताभ और सचिन

स्वच्छ भारत अभियान के नए वीडियो में नजर आएंगे अमिताभ और सचिन

स्वच्छ भारत अभियान के नए वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देते हुए नजर आएंगे।
पीएम के आवास का पता बदलकर अब 7 एकात्‍म मार्ग हो जाएगा!

पीएम के आवास का पता बदलकर अब 7 एकात्‍म मार्ग हो जाएगा!

दिल्‍ली स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास का पता जल्द ही बदल सकता है। 7 आरसीआर की जगह इस पते को अब 7 एकात्म मार्ग किए जाने का प्रस्ताव आ गया है। 22 सितंबर गुरुवार को इस पर फैसला लिया जा सकता है।
ब्रिटिश राज की एक और परंपरा पर लगेगा ताला, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

ब्रिटिश राज की एक और परंपरा पर लगेगा ताला, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

केंद्र सरकार ने पहले ही कहा था कि वह आम बजट अब कुछ हफ्ते पहले पेश करना चाहती है। सरकार की इस मंशा पर अब आम सहमति भी बन गई है। लिहाजा अब अगले वित्त वर्ष (2017-18) का आम बजट एक फरवरी, 2017 को पेश होगा। बजट की तैयारियां भी जो पहले दिसंबर में शुरु होती थी अब वह नवंबर माह के शुरुआत में ही शुरु हो जाएंगी। इस बारे में जल्द ही कैबिनेट से भी मंजूरी ली जाएगी। सरकार का मानना है कि लगभग 4 हफ्ते पहले बजट पेश करने से इसके प्रावधानों को लागू करने के लिए केंद्र व राज्यों के पास ज्यादा समय होगा।
सराहनीय पहल: किन्नर समुदाय के लिए भोपाल नगर निगम बनाएगा शौचालय

सराहनीय पहल: किन्नर समुदाय के लिए भोपाल नगर निगम बनाएगा शौचालय

देश में संभवत: पहली दफा एक नगर निगम किन्नर समुदाय के लिए विशेषतौर पर शौचालय बनाने जा रहा है। भोपाल नगर निगम (बीएमसी) स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में यह शुरुआत करने जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement