Advertisement

Search Result : "Gorakhnath temple Anti-Terror Squad"

दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय की एसीबी ने ली तलाशी, केजरीवाल हुए नाराज

दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय की एसीबी ने ली तलाशी, केजरीवाल हुए नाराज

दिल्ली की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) ने दिल्ली महिला आयोग के एक पूर्व सचिव और पैनल की एक पूर्व प्रमुख की शिकायत पर बुधवार को आयोग के कार्यालय की तलाशी ली। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
मोदी पर बयान के बाद तोगड़िया को हैदराबाद जाने से रोका गया

मोदी पर बयान के बाद तोगड़िया को हैदराबाद जाने से रोका गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू विरोधी बताने के महज एक दिन बाद रविवार को विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया को खुफिया एजेसियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए हैदराबाद जाने से रोक दिया। फिलहाल इसपर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए तोगड़िया ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही सार्नजनिक तौर पर बोलेंगे।
एंट्रिक्स-देवास सौदा मामला: सीबीआई ने नायर समेत कई के खिलाफ दायर किया चार्जशीट

एंट्रिक्स-देवास सौदा मामला: सीबीआई ने नायर समेत कई के खिलाफ दायर किया चार्जशीट

केंद्रीय जांज ब्यूरो (सीबीआई) ने एंट्रिक्स-देवास सौदा मामले में जांच के बाद आरोप पत्र दायर किया है जिसमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। उन पर इसरो की वाणिज्यिक कंपनी एंट्रिक्स द्वारा निजी मल्टीमीडिया कंपनी देवास को 578 करोड़ रुपए का गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप है।
स्वामी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई की मांग की

स्वामी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई की मांग की

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर राम मंदिर निर्माण का मामला उठाया है। स्वामी ने सोमवार को राज्यसभा में मांग की कि अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय में रोजाना सुनवाई होनी चाहिए। स्वामी ने सरकार से मांग की कि वह उच्चतम न्याायलय से इसके लिए अनुरोध करे।
टाउन हॉल में बोले मोदी, गाय के नाम पर दुकान चलाने वालों से गुस्सा आता है

टाउन हॉल में बोले मोदी, गाय के नाम पर दुकान चलाने वालों से गुस्सा आता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माई गवर्नमेंट पहल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को टाउन हॉल शैली में लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मोदी ने गौ रक्षा के नाम पर दुकान चलाने वालों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे लोगों को असामाजिक तत्व बताया।
पार्टी कन्वेंशन में ट्रंप विरोधी रिपब्लिकन डेलिगेट्स ने किया हंगामा

पार्टी कन्वेंशन में ट्रंप विरोधी रिपब्लिकन डेलिगेट्स ने किया हंगामा

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ट्रंप का नामांकन रोकने के लिए पार्टी नियमों को बदलवा पाने में असफल रहे विरोधी डेलीगेट्स ने पार्टी के कन्वेंशन में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी और गतिरोध की वजह से रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के प्रारंभिक सत्र में असहमति और बगावत खुलकर सामने आ गई।
स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

पंजाब में पिछले दिनों सिखों से जुड़े कुछ मुद्दों पर विवाद खड़ा हो जाने के बाद सोमवार को क्षमा मांगने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बरतन साफ किए। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बता करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अनजाने में हम लोगों से कुछ गलतियां हो गई थीं, उसी का पश्‍चाताप करने हम यहां आए हैं। क्षमायाचना के लिए हमने दरबार साहेब की सेवा की। सेवा करने से हमें तृप्ती और बहुत शांति मिली।
साफ बरतनों को धोने वाले केजरीवाल से कांग्रेस बोली, अपना नाम माफी लाल रखें

साफ बरतनों को धोने वाले केजरीवाल से कांग्रेस बोली, अपना नाम माफी लाल रखें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्‍वर्ण मंदिर में लगभग 25 मिनट तक लंगर हाल में बर्तन साफ करने की सेवा की तथा श्री अकाल तख्त पर जाकर अरदास की और कड़ाह प्रसाद चढ़ाया। बताया जाता है कि केजरीवाल स्वर्ण मंदिर में माफी मांगने के लिए पहुंचे थे लेकिन वहां वो बर्तन साफ करने को लेकर नए विवाद में घिर गये हैं।
उत्तर कोरिया ने मिसाइल रोधी प्रणाली लगाने की योजना पर अमेरिका को दी धमकी

उत्तर कोरिया ने मिसाइल रोधी प्रणाली लगाने की योजना पर अमेरिका को दी धमकी

दक्षिण कोरिया में एक अमेरिकी मिसाइल रोधी प्रणाली तैनात करने की वाशिंगटन और सियोल की घोषणा से नाराज उत्तर कोरिया ने कार्रवाई करने की धमकी दी है। दक्षिण कोरिया में यह तैनाती प्योंग्पांग के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए की जानी है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठेंगे पर, भाजपा नेताओं ने मंदिर तोड़ने नहीं दिया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठेंगे पर, भाजपा नेताओं ने मंदिर तोड़ने नहीं दिया

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए मंदिर तोड़ने पहुंचे निगम के दस्‍ते को वापस भेज दिया। नेताओं के इस गैर जिम्‍मेदाराना व्‍यवहार के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा, शिवसेना, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन मंदिर को तोड़े जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करा पाने के लिए हमर संगवारी संस्था ने निगम प्रशासन को दोषी बताया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement