गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान सबकी निगाहें कांग्रेस पर टिकी हुई है। इस बीच कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल ने बताया कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है।
फीफा अंडर-17 विश्व कप की ये ट्रॉफी 17 अगस्त से 26 सितंबर के बीच 40 दिन में 9,000 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। दिल्ली में 17 अगस्त से 22 अगस्त तक इसकी नुमाइश की जायेगी।
गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमले के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से लेकर गुजरात तक विरोध प्रदर्शन किया।
राजस्थान के बाद बाढ़ प्रभावित राज्य गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हमला किया और काले झंडे भी दिखाए। इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
राजस्थान से सटे गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच कांग्रेस के राहुल गांधी का राजस्थान व गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा तय हुआ है।