सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड पर बांग्ला में एक फिल्म बनी है। फरवरी में इसके रिलीज की संभावना है। डार्क चॉकलेट नाम की इस फिल्म में महिमा चौधरी इंद्राणी मुखर्जी और रिया सेन ने शीना बोरा की भूमिका में हैं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लंबे समय से चली आ रही इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह अंतरिम प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। प्रणब ने इन अटकलों को गलत और द्वेषपूर्ण करार दिया है।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद मुनमुन सेन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी से पार्टी ने दूरी बनाते हुए इसे उनका निजी विचार बताया। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बयान में कहा, मेरी सहयोगी मुनमुन सेन द्वारा की गई टिप्पणी उनका निजी विचार है, पार्टी का नहीं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार की बायोग्राफी 'द चिनार लीव्स’ में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिससे पार्टी के कई नेता असहज महसूस कर रहे हैं। नेहरु-गांधी परिवार के करीबी रहे फोतेदार की किताब इन दिनों सुर्खियों में हैं। किताब से जुड़े कई पहलुओं पर आउटलुक के विशेष संवाददाता कुमार पंकज के सवालों का एमएल फोतेदार ने खुलकर जवाब दिया। पेश है प्रमुख अंश:
संगीत नाटक अकादमी लंबे समय बाद फिर सक्रिय हो गई है। पिछले दिनों अकादमी में बेगम अख्तर की जन्मशती वर्ष पूरे होने के अवसर पर नामी कलाकारों के कार्यक्रम कराए।
प्रतिभूति बाजार विनियामक सेबी ने निवेशकों से गैरकानूनी तरीके से धन वसूलने के आरोप में फंसी पश्चिम बंगाल की कंपनी सारदा रियल्टी इंडिया लि. और इसके प्रमुख सुदीप्त सेन की 134 संपत्तियों की कुर्की के आदेश जारी किए है। यह कुर्की इस फर्म से विभिन्न शुल्कों और ब्याज सहित 774.3 करोड़ रुपये की वसूली के सिलसिले में की गई है।
केंद्रीय संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर नियत डाक टिकट निकले जाने का मुद्दा उठाकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके आरोपों में एक तरफ आंशिक सच्चाई है तो दूसरी तरफ राजनीति की गंध भी है।
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर जारी किए गए डाक टिकट और अंतरदेशीय डाक पत्र बंद किए जाने के फैसले को लेकर आज विवाद शुरू हो गया और सरकार ने कहा कि सिर्फ एक ही परिवार को यह सम्मान नहीं मिल सकता वहीं कांग्रेस ने इस कदम को इतिहास का अपमान बताते हुए माफी मांगे जाने की मांग की।
कोंकणा सेन शर्मा और उनके अभिनेता पति रणवीर शौरी ने अंततः अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। पांच साल तक शादीशुदा जीवन में रहने के बाद दोनों ने सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है।