Advertisement

Search Result : "Shiv Sena leader Sanjay Raut advocated one country"

आजम खान का हमला, पीएम मोदी फाइव स्‍टार होटलों में बीफ बंद कराएंं

आजम खान का हमला, पीएम मोदी फाइव स्‍टार होटलों में बीफ बंद कराएंं

उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गाय के मांस को लेकर जोरदार हमला बोला है।उन्‍होंने गरजते हुए कहा कि पीएम मोदी फाइव स्टार होटलों में बीफ बंद कराएं और अगर वो ऐसा नहीं कर पा रहे है तो अपने पद से इस्तीफा दे दें। आजम ने पत्‍नी को अपने से दूर रखने पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि पीएम मोदी अभी तक पत्‍नी को तो घर नहीं लाए, उसे उसका हक नहीं दिया। लेकिन देश में बेटियों को हक देने के लिए बड़े जोर शोर से बोलते हैं। आजम ने कहा कि जो इंसान पत्‍नी को साथ नहीं रख पाया, वह बेटियों का क्‍या खाक सम्‍मान करेगा।
गो फॉर आॅर्गन : देशभर में साइ‍किल में घूूम घूूम कर अंगदान की अलख जगाएंगे

गो फॉर आॅर्गन : देशभर में साइ‍किल में घूूम घूूम कर अंगदान की अलख जगाएंगे

देशवासियों को अंगदान के लिए प्रेरित करने के इरादे से चार विभिन्न क्षेत्राें में परास्नातक युवक अपने काम-धंधे छोड़कर साइकिलों पर 4500 किमी की यात्रा पर निकलेंगे। उनकी यह यात्रा 17 जून को कन्याकुमारी से शुरू होगी और 50 दिन बाद 6 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस के मौके पर लेह में समाप्त हो जाएगी। इनमें से तीन युवक अलग-अलग वर्गाें में राष्‍ट्रीय स्तर के एथलीट रहे हैं।
मोदी पर शिवसेना का कटाक्ष, आश्चर्य नहीं अगर ओबामा भारत में बस जाएं

मोदी पर शिवसेना का कटाक्ष, आश्चर्य नहीं अगर ओबामा भारत में बस जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की दोस्ती पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है। भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर कार्यकाल समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्टपति भारत में बस जाएं।
महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-शिवसेना में तनाव

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-शिवसेना में तनाव

अगले साल निर्धारित मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना नेतृत्व को गलत ढंग से पेश करती सोशल मीडिया पोस्टों के वायरल होने से भाजपा और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट भाजपा के खिलाफ शिवसेना की टीका-टिप्पणियों के जवाब में डाली गई हैं।
आयकर विभाग ने संजय भंडारी का पासपोर्ट जब्त किया

आयकर विभाग ने संजय भंडारी का पासपोर्ट जब्त किया

आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा के लिए लंदन में कथित रूप से एक बेनामी संपत्ति रखने को लेकर हाल में सुर्खियों में रहे संजय भंडारी का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। विभाग ने भंडारी के खिलाफ कर चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में उनका पासपोर्ट जब्त किया।
संजय राउत का केंद्र पर निशाना : निजाम सरकार से भी बुरी है भाजपा सरकार

संजय राउत का केंद्र पर निशाना : निजाम सरकार से भी बुरी है भाजपा सरकार

केंद्र सरकार के कामकाज पर नुकीले तंज कसने वाली शिवसेना ने भाजपा की केंद्र सरकार पर ताजा हमला बोला है। शिवसेना से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा है कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार निजाम सरकार से भी बुरी है।
जाट आरक्षण आंदोलन: दूसरे दिन भी जारी, पर फीका रहा असर

जाट आरक्षण आंदोलन: दूसरे दिन भी जारी, पर फीका रहा असर

हरियाणा में सोमवार को भी आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन जारी रहा। राज्य में विभिन्न स्थानों पर ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति (एआईजेएएसएस) से जुड़े जाट नेताओं ने दूसरे दिन भी धरना दिया लेकिन उसमें लोगों की उपस्थिति कम ही रही।
नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार

नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री का देश निर्माण का विचार पुरानी परंपराओं को छोड़ने और उनके स्थान पर आयातित विचारों को स्वीकार करने पर आधारित था। वहीं दूसरी ओर जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय मूल्यों का संरक्षण करने का प्रयास किया।शाह ने कहा उपाध्याय को देश की पुरानी परंपराओं एवं मूल्यों के संंरक्षण में अटल विश्‍वास था। ऐसे विचारों ने ही भारतीय जनसंघ और बाद में भाजपा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
भारत अब विकासशील देश नहीं रहा, श्रीलंका और पाक की बराबरी पर आया

भारत अब विकासशील देश नहीं रहा, श्रीलंका और पाक की बराबरी पर आया

विश्व बैंक ने अपनी विशिष्ट रिपोर्ट में भारत के लिए ‘विकासशील देश’ शब्द का उपयोग करना बंद कर दिया है और इसे ‘निम्न-मध्य-आय’ अर्थव्यवस्था की श्रेणी में रखा है। पाकिस्तान और श्रीलंका भी निम्न-मध्य-आय अर्थव्यवस्था वाले देश हैं।
देश में 2020 तक 52 लाख टन ई-वेस्‍ट पैदा होने का अनुमान

देश में 2020 तक 52 लाख टन ई-वेस्‍ट पैदा होने का अनुमान

देश में 2020 तक 52 लाख टन ई-कचरा पैदा होने का अनुमान है। अभी यह 18 लाख टन के स्तर पर है। एक अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया है। दुनिया में भारत पांचवां सबसे बड़ा ई-कचरा उत्पादक है। एसोचैम-सीकाइनेटिक्स के अध्ययन में कहा गया है कि भारत का ई-कचरा सालाना 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement