सीबीएसई के सभी छात्रों के लिए साल 2018 से 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होने वाली है। इसकी संचालन इकाई ने इस बारे में एक प्रस्ताव को आज आमराय से मंजूरी दे दी।
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने जर्मनी के बर्लिन शहर में एक क्रिसमस बाजार में हुए ट्रक हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने पश्चिमी बर्लिन के मध्य में एक क्रिसमस बाजार में भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया था जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 48 अन्य घायल हुए थे। इस्लामी चरमपंथियों की ओर से जर्मनी की धरती पर सामूहिक नरसंहार का यह पहला हमला है।
उच्चतम न्यायालय ने देश भर में राष्ट्रीय और राज्यों के राजमार्गों पर शराब की सभी दुकानें बंद करने का आज आदेश दिया और साथ ही स्पष्ट किया कि शराब की मौजूदा दुकानों के लाइसेंस का 31 मार्च, 2017 के बाद नवीनीकरण नहीं किया जायेगा।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की हालत नाजुक होने खबरें आने के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों के लिए आपात संदेश जारी किया है। संदेश में कहा गया है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और स्थानीय घटनाओं की पूरी जानकारी रखें।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ऐलान किया कि उनकी सरकार प्रदेश की धरती में जन्म होने वाले हरेक उस व्यक्ति को जमीन का टुकड़ा देगी, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है।
घरों के शौचालयों और रसोईघर से निकलने वाले जैविक अपशिष्टयुक्त घरेलू कचरे ऊर्जा का एक स्रोत सिद्ध हो सकते हैं और वैज्ञानिकों ने कहा है कि भूखे बैक्टीरिया का इस्तेमाल कर इससे ऊर्जा पैदा की जा सकती है।
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बाद नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे चांसलर जाॅर्ज यो ने शुक्रवार को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित किया जा रहा है क्योंकि उन्हें संस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नोटिस तक नहीं दिया गया।
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे प्रोटीन का पता लगाया है जो मनुष्यों में रीढ़ की हड्डी की चोट से उबरने में अहम साबित हो सकता है और नष्ट हुए उत्तकों की मरम्मत की चिकित्सकीय पद्धति के लिए अहम हो सकता है।