असम में भाजपा की नवनिर्वाचित सोनोवाल सरकार के एक मंत्री के ऊपर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज होने का मामला सामने आया है। बुधवार को नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव के दौरान मंत्रियों की ओर से दिए हलफनामे के अध्ययन के आधार पर यह जानकारी दी है।
हरियाणा के एक गांव में ऊंची जाति के कुछ लोगों द्वारा एक दलित दूल्हे को उसकी बारात में घोड़ा बग्गी पर चढने से रोकने और बाराती समेत पुलिस दल पर पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।
ओलिंपिक में दो बार पदक जीत चुके पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ रियो खेलों से पहले पुरूष 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में ट्रायल कराने के अपने वादे से मुकर रहा है। ट्रायल कराया जाना चाहिए जिससे फैसला हो सके कि उनके और नरसिंह यादव के बीच कौन बेहतर है।
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रसासन की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले दलित शोध छात्र रोहित वेमुला के भाई ने दिल्ली सरकार की तरफ से की गई नौकरी की पेशकश को स्वीकारने से मना कर दिया है। यह जानकारी दिल्ली की आप सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में दी है।
रिद्धिमान साहा और मुरली विजय के अर्धशतकों तथा गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की 11 मैचों में चौथी जीत है जबकि मुंबई की 12 मैचों में छठीं हार।
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि हाल ही में उसपर हमला किया गया और मामले को आगे नहीं बढ़ाने की चेतावनी दी गई।
इस बार पहलवान सुशील कुमार ने रियो ओलंपिक में 74 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती के दांवपेंच आजमाने की चाहत रखे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सुशील ने पीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा है। सुशील का कहना है कि 74 किलोग्राम वर्ग में उनके और नरसिंह के बीच कुश्ती हो जाए। जो जीतेगा वह ओलंपिक में इस वर्ग में खेलने जाए।
भारतीय कुश्ती महासंघ ने भारतीय ओलंपिक संघ को रियो आेलंपिक के लिए क्वालीफार्इ करने वाले पहलवानों की ज्रो सूची भेजी है उसमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का नाम नहीं है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ बनारस में यूपी मिशन की शुरुआत की। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जदयू अध्यक्ष बनारस के नजदीक पिंडार में गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे।