रिश्वत संबंधी ट्वीट करना कॉमेडी कलाकार कपिल शर्मा को भारी पड़ता जा रहा है। अपने फ्लैट में अनधिकृत निर्माण करने के लिए शर्मा के खिलाफ ओशीवारा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आज वन अधिकारियों ने उनके कार्यालय परिसर का सर्वेक्षण किया।
रिश्वतखोरी को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा के ट्वीट को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कपिल शर्मा को आड़े हाथों लिया है और इस मसले को लेकर कपिल के घर के बाहर धरने की तैयारी चल रही है। जबकि, इससे पहले उनके घर के बाहर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी।
उच्चतम न्यायालय ने संगीत निर्देशक विशाल ददलानी की गिरफ्तारी पर बुधवार को रोक लगाने से इंकार कर दिया, जिन्होंने जैन मुनि तरूण सागर के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें उच्च न्यायालय जाने का सुझाव दिया।
ए आर मुरुगादॉस की नई फिल्म अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा को अक्षय कुमार स्टाइल की ढिशुम-ढिशुम करते देख कर अच्छा तो लगता है पर यदि कहानी में कुछ पेंच न होते तो बात ही क्या थी।
जैन मुनि तरूण सागर पर व्यंग्यात्मक ट्वीट कर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर संगीतकार विशाल डडलानी के खिलाफ हरियाणा पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अंबाला कैंट पुलिस ने डडलानी और और तहसीन पूनावाला नाम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भारत आने वाली विदेशी महिला पर्यटकों को ख़ुद की सुरक्षा के लिए छोटे कपड़े और स्कर्ट नहीं पहनने की सलाह दी है। उन्होंने इन महिलाओं को रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है।
जैन मुनि तरूण सागर के हरियाणा विधानसभा को संबोधित करने पर अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई हलकों से आलोचनाओं के घेरे में आए आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक और संगीतकार विशाल ददलानी ने हर तरह के राजनीतिक कार्य से दूरी बनाने की घोषणा की है। ददलानी ने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है।
निर्भया गैंगरेप केस में दोषी विनय शर्मा ने बुधवार देर रात तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की। ख़बर ये है कि उसने पहले कुछ दवाइयां खाईं और फिर गमछा गले में बांध कर फांसी लगाने की कोशिश की।