उत्तर कश्मीर के सुम्बल में सीआरपीएफ कैम्प पर हमले के प्रयास को नाकाम करने में रोजेदार कमांडेंट की अहम भूमिका सामने आई है। माना जा रहा है कि कमांडेंट इकबाल अहमद की वजह से एक बड़ा हमला टल गया।
सीबीआई ने सेना मुख्यालय से चल रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में कई सीनियर सैन्य अधिकारी संलिप्तता बताये जा रहे हैं।यह गैंग रिश्वत लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती में हेराफेरी कर रहा था।
देश में आए दिनों सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर मरीजों को रही परेशानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो कर्नाटक के सरकारी अस्पताल का भी है, जहां अव्यवस्था के कारण एक पत्नि अपने बीमार पति को घसीटने पर मजबूर हुई।
उत्तर प्रदेश की नियुक्ति कार्मिक विभाग ने पिछले दिनों एक मृत पीसीएस अफसर का तबादला कर दिया। विभाग ने न सिर्फ उसका तबादला ही किया बल्कि प्रोन्नति करते हुए उसे बुलंदशहर का सिटी मजिस्ट्रेट भी बना दिया। राज्य के कार्मिक विभाग की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह किस कदर अपने कार्यों को अंजाम दे रही है।
साउथ दिल्ली के बेरसराय में साथी महिला अधिकारी को स्विमिंग पूल में डूबने से बचाने के दौरान एक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी की मौत हो गई है। अधिकारी अपने दोस्तों के साथ फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आकर पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान अधिकारी ने शराब पी रखी थी।
कर्नाटक कॉडर के आईएएस अनुराग तिवारी की संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी। मामले में लापरवाही बरतने के लिए पीसीआर से तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
आतंकवाद विरोधी अभियान में निरंतर प्रयास करने के लिए मेजर लीतुल गोगोई को पुरस्कृत किया गया है। मेजर गोगोई पर कश्मीर में एक व्यक्ति को जीप से बांधकर घुमाने का आरोप है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 मई की तारीख तय की है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कर्नाटक कैडर के आईएएस का शव मिला है। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। आईएएस अनुराग तिवारी का शव मीराबाई गेस्ट हाउस के बाहर बरामद हुआ है।