Advertisement

Search Result : "not registering nomination"

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रूपा गांगुली को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा ने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार अदा किया था।
एक्सक्लूसिव- मलेशिया ने मप्र में निवेश से तौबा करने की चेतावनी दी

एक्सक्लूसिव- मलेशिया ने मप्र में निवेश से तौबा करने की चेतावनी दी

मलेशिया ने चेताया है कि वहां की कंपनियां भारत में निवेश करने से तौबा कर सकती हैं। वे भारत, खासकर मध्य प्रदेश में अपने निवेश की सुरक्षा और यहां की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। भारत में मलेशिया के हाई कमिश्नर दातुक नैमन अशाकिल बिन मोहम्मद ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर वहां निवेश करने वाली एक कंपनी का भुगतान रोके जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा है कि अदालत के फैसलों के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार के `मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमपीआरडीसी)‘ ने भुगतान रोक रखा है।
जीएसटी परिषद में अमित मित्र के नाम पर भाजपा शासित राज्यों को आपत्ति

जीएसटी परिषद में अमित मित्र के नाम पर भाजपा शासित राज्यों को आपत्ति

बंगाल विधानसभा में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) विधेयक पर मुहर नहीं लगने का खामियाजा वहां के वित्त मंत्री अमित मित्र को उठाना पड़ रहा है। जीएसटी परिषद में अमित मित्र को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिसे लेकर भाजपा शासित राज्यों ने आपत्ति जताई है। इन राज्यों को वित्तमंत्रियों ने आपत्ति जताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा है।
नेपाल: प्रचंड ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल किया

नेपाल: प्रचंड ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल किया

नेपाल के शीर्ष माओवादी नेता प्रचंड ने प्रधानमंत्री पद के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। प्रधानमंत्री का चुनाव बुधवार को होना है और इससे देश में राजनीतिक स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्टी कन्वेंशन में ट्रंप विरोधी रिपब्लिकन डेलिगेट्स ने किया हंगामा

पार्टी कन्वेंशन में ट्रंप विरोधी रिपब्लिकन डेलिगेट्स ने किया हंगामा

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ट्रंप का नामांकन रोकने के लिए पार्टी नियमों को बदलवा पाने में असफल रहे विरोधी डेलीगेट्स ने पार्टी के कन्वेंशन में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी और गतिरोध की वजह से रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के प्रारंभिक सत्र में असहमति और बगावत खुलकर सामने आ गई।
रेड क्रॉस को हटाना पड़ा नस्लवादी पोस्टर

रेड क्रॉस को हटाना पड़ा नस्लवादी पोस्टर

अश्वेत बच्चों को नॉट कूल (यहां असभ्य पढ़ें) दिखाने वाला एक स्विमिंग पूल पोस्टर जारी करने के लिए अमेरिकन रेड क्रॉस सोसाइटी की सोशल मीडिया पर जम कर आलोचना हो रही है। इसके बाद इस पोस्टर को जारी करने वाली संस्था को माफी मांगनी पड़ी।
चैपल की सिफारिश जैसी गलती नहीं करूंगा : गांगुली

चैपल की सिफारिश जैसी गलती नहीं करूंगा : गांगुली

सौरव गांगुली के पास भारत के अगले मुख्य कोच के चयन की जिम्मेदारी है और इस पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने 2005 में ग्रेग चैपल के नाम की सिफारिश करके जिस तरह की गलती की थी इस बार ऐसा कुछ नहीं करेंगे।
भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, राहुल ने पहले मैच में जड़ा शतक

भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, राहुल ने पहले मैच में जड़ा शतक

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद शतक जमाकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को आज नौ विकेट से जीत दिलाई।
महबूबा ने अनंतनाग से नामांकन दाखिल किया

महबूबा ने अनंतनाग से नामांकन दाखिल किया

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का इसी साल सात जनवरी को निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना था।
चर्चा : ‘बंधु’ देखते रहे, दादाओं ने कब्जा जमाया। आलोक मेहता

चर्चा : ‘बंधु’ देखते रहे, दादाओं ने कब्जा जमाया। आलोक मेहता

राजनीति में चेहरे बदल जाते हैं, चरित्र नहीं बदल पा रहा है। इस बार राज्य सभा चुनाव के ‌लिए प्रदेशों से विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा चुने गए कुछ विवादास्पद उम्मीदवारों से यही साबित हो रहा है। विशेष रूप से राजनीति में सबसे हटकर ‘चाल-चरित्र’ का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पार्टी के ‌लिए समर्पण भाव से काम करने वालों को तकलीफ हो सकती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement