उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के समर्थन को लेकर असमंजस में रहने वाली बीजेडी ने आखिरकार अपना पत्ता खोल दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का समर्थन करने वाले बीजेडी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन देने का फैसला किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन करने का फैसला किया है। यह फैसला ‘आप’ के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुए बैठक के तहत किया गया।
गुजरात में एक भाजपा नेता पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह आरोप वडोदरा के नर्मदा जिले में जयंती तड़वे नाम के नेता पर लगा है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक सदस्य सलीम इस्माइल शाह की संघ के गढ़ नागपुर में कथित तौर पर चार लोगों ने बीफ ले जाने के शक में पिटाई कर दी। घटना 12 जुलाई यानि बुधवार की नागपुर के जलालखेड़ा की है।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव को दरकिनार करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया है।