Advertisement

Search Result : " सरदार सिंह"

दरवाजे से घुसे छत से निकले राजनाथ

दरवाजे से घुसे छत से निकले राजनाथ

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीआरपीएफ के एक कार्यक्रम में लिफ्ट में फंस गए। वह वहां लगभग 5 मिनट फंसे रहे। इसके बाद अलार्म बजाने पर उन्हें बाहर निकाला गया। इसे देश के गृहमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
राज्यसभा का सत्र 23 अप्रैल से

राज्यसभा का सत्र 23 अप्रैल से

राज्यसभा का अगला सत्र लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू होने के तीन दिन बाद 23 अप्रैल को शुरू होगा। राज्यसभा सचिवालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने 23 अप्रैल से राज्यसभा की बैठक बुलाई है। यह बैठक 13 मई तक चलेगी।
विवादों में फिर वीके सिंह

विवादों में फिर वीके सिंह

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह एक ट्वीट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह सुर्खियां मीडिया को प्रेस्टीटयूट्स कहने पर है। जिसकी राजनीतिक दलों ने निंदा की है।
नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग सुर

नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग सुर

नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस में अलग-अलग सुर सुनने को मिले। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने जहां सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने की जरूरत पर जोर दिया, वहीं पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की वकालत करते हुए कहा कि पीढ़ीगत बदलाव होना है।
जनता परिवार की एकजुटता पर राजद की मुहर

जनता परिवार की एकजुटता पर राजद की मुहर

राष्ट्रीय जनता दल ने जनता परिवार के एकजुटता पर अपनी मुहर लगा दी। रविवार को राजद की आयोजित कार्यकारिणी के बाद पार्टी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती जनता परिवार की छह पार्टियों का एक नया समाजवादी दल बनाने के लिए विलय हो गया है और इस बारे में घोषणा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव करेंगे।
हम किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है: मोदी

हम किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है: मोदी

भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्षी दलों पर झूठ फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया और कहा कि वह किसानों के हितों का संरक्षण करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
असली मर्द रणवीर

असली मर्द रणवीर

अपनी नई फिल्म बाजीराव-मस्तानी की शूटिंग के वक्त रणवीर सिंह घायल हो गए हैं। मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में उनकी एक सर्जरी हुई और वह कराहने के बजाय सर्जरी के ट्वीट पोस्ट करते रहे।
खेमका के तबादले पर 'आप' का भाजपा पर निशाना

खेमका के तबादले पर 'आप' का भाजपा पर निशाना

खेमका के तबादले पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आइएएस अधिकारी अशोक खेमका के तबादले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में माफिया को संरक्षण देकर ईमानदार अधिकारियों को परेशान कर रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement