भारत में अप्रैल 2000 से सितंबर, 2016 तक 300 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। इससे पता चलता है कि भारत वैश्विक आर्थिक संकट के बीच सुरक्षित निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। इसमें से करीब 33 प्रतिशत एफडीआई भारत में मॉरीशस के रास्ते आया है। इसके पीछे अहम कारण भारत का मॉरीशस के साथ दोहरा कराधान बचाव करार होने का फायदा उठाना हो सकता है।
फिदेल कास्त्रो ने 1983 के गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में इंदिरा गांधी से गले मिलकर उनका अभिवादन किया था जो उनके भारत के साथ प्रगाढ़ संबंधों को प्रदर्शित करता था। भारत इस विख्यात जूझारू नेता को सदैव अपने एक बड़े मित्र के रूप में देखता रहा है।
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की प्रतिष्ठा में लगातार चार चांद लग रहे हैं। यहां कई बड़े पोस्टों पर भारतीय मूल के लोग कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में दो बार दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर पद का कार्यभार संभाल चुकी निक्की हेली का नाम ट्रंप कैबिनेट में विशेष रूप से राज्य के सचिव के हाई प्रोफाइल पद को लेकर सामने आया है। निक्की इस मसले पर ट्रंप से मुलाकात करेंगी।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि वह दिसंबर में अफगानिस्तान पर होने वाले हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करेंगे और यह यात्रा भारत-पाक के बीच के तनाव खत्म करने का एक अच्छा मौका होगा।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई है और वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। सुषमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "मैं एम्स में हूं, क्योंकि मेरी किडनी फेल हो गई है। मेरा डायलिसिस जारी है और किडनी ट्रांसप्लान्ट के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। भगवान कृष्ण मुझे आशीर्वाद देंगे।" डॉक्टरों की टीम कर रही है मेरा बेहतर इलाज कर रहे हैं।
अमेरिकी चुनाव की कड़वाहट को भुलाते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मजबूत एवं बुद्धिमान महिला बताया है। ट्रंप ने हाल ही में चौंकाने वाले चुनाव परिणाम में हिलेरी को हराया था।
दुनियाभर को चौंकाने वाले नतीजे में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपनी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हो गए। उनकी जीत ने आतंकवाद से निपटने, आव्रजन और घरेलू नौकरियों को बचाने पर उनके कड़े रख के चलते अन्य देशों के साथ अमेरिका के समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए टोक्यो पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी कल अपने जापानी समकक्ष के साथ व्यापक विषयों पर चर्चा करेंगे जिसके बाद दोनों देशों के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान दोनों राष्ट्रों के बीच महत्वपूर्ण असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है।
भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और दोनों ने संघर्ष-विराम उल्लंघनों को लेकर चिंता जाहिर करने के लिए आज फिर एक दूसरे के उप उच्चायुक्तों को तलब किया। वहीं भारत ने इस्लामाबाद में अपने आठ अधिकारियों की सूचना सार्वजनिक किए जाने के तरीके पर विरोध दर्ज कराया जिससे उनकी सुरक्षा को खतरे में डाला गया।