पॉवर्टी टूरिज्म को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आदिवासी नेता के घर भोज आज विवादों से घिर गया।
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जनरल वीके सिंह से विश्वविद्यालय को एक सैन्य टैंक दिलवाने में मदद का अनुरोध किया। जगदीश कुमार ने कहा कि टैंक को विश्वविद्यालय में डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा।
यूपी के फर्रुखाबाद इलाके में एक मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों के साथ मारपीट और लूट की वारदात से कानून-व्यवस्था की स्थिति फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इससे पहले हरियाणा भी ट्रेन में भीड़ ने ईद की खरीदारी से लौट रहे जुनैद नाम के युवक को पीट-पीटकर मार दिया था।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोकरण' में एक्ट्रेस डायना पेंटी मिलिट्री अवतार में नजर आने वाली हैं। इस किरदार में बखूबी जमने के लिए डायना इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
इमर्जेंसी पर बनी फिल्म ‘इंदु सरकार’ को लेकर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि 'इंदु सरकार' को कांग्रेस या गांधी परिवार में से किसी से भी एनओसी लेने की जरूरत नहीं है।
भाजपा बिहार विधान मंडल दल के नेता और पूर्व उप सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक बार आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। इस बार भाजपा नेता ने लालू की कथित बेनामी सम्पत्ति को लेकर एक नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के एक खलासी ने यादव की बेटी हेमा यादव को करोड़ रुपए की जमीन दान में दे दी।