राष्ट्रीय शूटिंग टीम को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उनके हथियार यानी बंदूकों को अधिकारियों ने जब्त कर लिया गया।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व अधिवक्ता कंवलजीत सिंह भाटिया ने जेट एयरवेज पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि 3 मई को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज के अधिकारियों ने उनकी मां के साथ अभद्रता की और उन्हें प्रताड़ित भी किया।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर ग्रेनेड लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले सेना के एक जवान को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार गया। इस जवान की पहचान गोपाल मुखिया के तौर पर की गई है। ये जवान 17 JAK राइफल्स का है, जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक उरी सेक्टर में तैनात था।
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित फोर्ट लाउडेरडाले हॉलीवुड अंतरराष्टीय हवाईअड्डे पर एक बंदूकधारी की गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हुए हैं। इस तरह की घटना ने एक बार फिर देश को हिलाकर रख दिया है।
प्रशासन और किसानों के बीच आदमपुर में सिविल एयरपोर्ट बनाने को लेकर जमीन अधिग्रहण मामला सुलझ गया। किसान प्रशासन को जमीन देने को तैयार हो गए। प्रशासन प्रति एकड़ 37 लाख रुपए के हिसाब से सवा 15 करोड़ रुपए देगा। डीसी केके यादव के साथ तीसरी बैठक में प्रशासन 28 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को पैसे देने की शर्त रखी तो किसान नहीं माने।
कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुके पाकिस्तान ने अमेरिका को धमकी दी है कि यदि उसने कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझाया तो काबुल में शांति नहीं होगी। पाकिस्तान ने पहली बार सीधे-सीधे कश्मीर को अफगानिस्तान से जोड़ दिया है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भारत आने वाली विदेशी महिला पर्यटकों को ख़ुद की सुरक्षा के लिए छोटे कपड़े और स्कर्ट नहीं पहनने की सलाह दी है। उन्होंने इन महिलाओं को रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है।
काबुल स्थित अमेरिकन यूनीवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान पर घंटों चले आतंकी हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह हमला आज तड़के खत्म हुआ।
रियो ओलंपिक के जिमनास्टिक स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर शनिवार को भारत लौट आईं। स्वदेश पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दीपा ने वादा किया कि अगले ओलंपिक खेलों में वह जरूर पदक लेकर लौटेंगी।
एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करने वाली और संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा पिछले महीने काबुल में अगवा कर ली गई एक भारतीय महिला को मुक्त करा लिया गया है।