Advertisement

Search Result : "कार्यक्रम रद्द"

केसरिया रंग में रंग रहे अमिताभ

केसरिया रंग में रंग रहे अमिताभ

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बिग बी यानी अमिताभ बच्‍चन केसरिया रंग में रंगते नजर आए। कार्यक्रम की तैयारी में शनिवार को दिल्‍ली पहुंचे अमिताभ कई बार परिधान बदलते भी नजर आ रहे थेा पहले उन्‍होने कालेे रंग की जैकेट पहनी तो बाद में केसरिया रंग की जैकेट पहनकर कार्यक्रम पेश किया।
परमाणु बम के विरोधी जनरल जिया उल हक का मानना था कि इसमें होगा सैन्य हस्तक्षेप

परमाणु बम के विरोधी जनरल जिया उल हक का मानना था कि इसमें होगा सैन्य हस्तक्षेप

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ.अब्दुल कादिर खान ने कहा कि पाकिस्‍तान 1984 में ही परमाणु शक्ति बन गया होता लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने इस पहल का विरोध किया था। खान ने कहा कि रावलपिंडी के नजदीक कहूटा से भारत की राजधानी दिल्ली को 5 मिनट में निशाना बनाने की क्षमता पाकिस्तान के पास है।
'मोदी का सहारा ढूंढ रहे अमिताभ'

'मोदी का सहारा ढूंढ रहे अमिताभ'

नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा, सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए जश्न मनाने में मग्न है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे एक मेगा शो की मेजबानी के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को चुना गया है। लेकिन कांग्रेस ने पनामा पेपर्स विवाद को उठाते हुए अमिताभ बच्चन के शामिल होने पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस के आरोपों पर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और कांग्रेस को इसका जवाब दिया है कि वह पीएम के कार्यक्रम को होस्ट नहीं कर रहे हैं, बल्कि कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ’ सेगमेंट में एक छोटा सा किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ ने बताया कि ‘बेटी बचाओ’ कार्यक्रम उनके दिल के बेहद करीब है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर आरोपों-प्रत्यारोपों की झड़ी लगी हुई है-
कभी दोस्त रहे अमिताभ अब कांग्रेस को क्यों नहीं सुहाते?

कभी दोस्त रहे अमिताभ अब कांग्रेस को क्यों नहीं सुहाते?

राजग सरकार के दो साल पूरा होने पर नई दिल्ली में 28 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम से महानायक अमिताभ बच्चन के जुड़ने पर कांग्रेस ने आज अमिताभ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
अब मुंबई विश्वविद्यालय की पुस्तक से गायब हुआ पं. नेहरू का नाम

अब मुंबई विश्वविद्यालय की पुस्तक से गायब हुआ पं. नेहरू का नाम

राजस्थान के स्कूली पुस्तकों से जवाहर लाल नेहरू का संदर्भ हटाए जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री का नाम अब मुंबई विश्वविद्यालय की एमए की एक पुस्तक से भी गायब हो गया है।
जेएनयू विवादः जांच में चार वीडियो सही पाए गए

जेएनयू विवादः जांच में चार वीडियो सही पाए गए

बीते नौ फरवरी को जेएनयू परिसर में हुए एक विवादित कार्यक्रम से जुड़े जिन वीडियो क्लिपिंग को जांच के लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, उनमें से चार वीडियो सही पाए गए हैं।
समरसता कार्यक्रम को लेकर मचा सियासी घमासान

समरसता कार्यक्रम को लेकर मचा सियासी घमासान

सिंहस्थ महाकुंभ में समरसता स्थान को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समरसता स्नान के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस इसको लेकर लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है।
जेएनयू: छात्रों को दंड देने पर प्रोफेसर एमिरेट्स ने वीसी को लिखा कड़ा पत्र

जेएनयू: छात्रों को दंड देने पर प्रोफेसर एमिरेट्स ने वीसी को लिखा कड़ा पत्र

प्रख्यात इतिहासकार रोमिला थापर और शिक्षाविद दीपक नैयर सहित जेएनयू के दस प्रोफेसर एमिरेट्स ने विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार को पत्र लिखा है। शिक्षाविदों ने जेएनयू प्रशासन पर 9 फरवरी को हुए विवादास्पद कार्यक्रम के सिलसिले में छात्रों को कड़ा दंड देकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी अस्वस्थ, दक्षिणी राज्यों का दौरा किया रद्द

राहुल गांधी अस्वस्थ, दक्षिणी राज्यों का दौरा किया रद्द

राहुल गांधी ने तेज बुखार से पीड़ित होने के कारण पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल का आज शुरू होने वाला अपना दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है।
स्वयं एप्प पर मुफ्त उपलब्ध होंगे दस भाषाओं में 500 से ज्यादा कोर्स

स्वयं एप्प पर मुफ्त उपलब्ध होंगे दस भाषाओं में 500 से ज्यादा कोर्स

केंद्र सरकार इस साल स्वयं नामक एक ऐप के जरिये दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत दस भाषाओं में 500 से अधिक कोर्स छात्रों को उपलब्ध करवाएगी। इसकी जानकारी लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement