मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर ने लास वेगास में चल रहे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर दी। लगभग 20 साल के लंबे करियर में मेवेदर ने कई खिताब अपने नाम दर्ज किए हैं।
भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ इशांत शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दौरान लगातार विरोधी खिलाडि़यों से उलझने के कारण आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक टेस्ट के लिए निलंबित कर दिया गया है। इशांत अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में पांच नवंबर से होने वाले भारत के पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
युवा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की शतकीय पारी तथा कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज छह विकेट पर 319 रन बनाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए आज सवा लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम पैकेज की घोषणा करके अगले कुछ महीनों में होने जा रहे राज्य विधानसभा के चुनावी समर को जोरदार बना दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद बिहार में भाजपा जीत के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती।
आपने पुकारा और हम चले आए, कुछ इसी अंदाज में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की जनता को लुभाने की कोशिश में लगे थे। मंगलवार को आरा और सहरसा में परिवर्तन रैली में मोदी ने बिहार के लिए सवा लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा भी की। आरा में सरकारी कार्यक्रम होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
बैडमिंटन में भारत को गौरव के कई क्षण देने वाली साइना नेहवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साइना भले ही गोल्ड जीतने से चूक गई हों मगर पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी के इस स्तर तक पहुंचने की खुशी देश में कम नहीं है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल को सोमवार को बधाई दी।
खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार कहा कि देश के अन्य किसी खेल महासंघ की तरह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अपने कामकाज में जवाबदेह और पारदर्शी बनने की जरूरत है क्योंकि उच्चतम न्यायालय के अनुसार वह सार्वजनिक संस्था है।
विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने करिअॅर के स्वर्णिम दौर से गुजर रही हैं। विंबलडन का महिला युगल खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सानिया को इस बार राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।