Advertisement

Search Result : "बढ़ जाएंगे"

अरुणाचल के राज्यपाल जीएसटी बिल पर मुहर लगने के बाद हटाए जाएंगे!

अरुणाचल के राज्यपाल जीएसटी बिल पर मुहर लगने के बाद हटाए जाएंगे!

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोआ ने अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन केंद्र सरकार ने तत्‍काल इनको हटाने का फैसला नहीं किया है। राज्य की विधानसभा के दो दिनों के सत्र में गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स से जुड़े संविधान (122वां संशोधन) विधेयक पर मुहर लगाई जा सकती है। जिसके बाद राजखोआ को पद से हटाने के संकेत हैं।
5 अक्‍टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे

5 अक्‍टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे

सोशल मीडिया के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों को 5 अक्‍टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे। पत्रकारिता के प्रमुख स्‍तंभों में शुमार आउटलुक समूह की अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक के स्‍थापना के 20 साल पूरे होने पर यह अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
जमीन पर कब्जा किया तो हार जाएंगे चुनाव- मुलायम

जमीन पर कब्जा किया तो हार जाएंगे चुनाव- मुलायम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेताया है कि अगर जमीन पर कब्जा किया तो विधानसभा चुनाव हार जाएंगे। मुलायम ने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर यह बात कही।
तेजी से बढ़ रही है यूरोपीय देशों में शरण मांगने वालों की संख्या

तेजी से बढ़ रही है यूरोपीय देशों में शरण मांगने वालों की संख्या

नॉर्वे, स्वीटजरलैंड और यूरोपीय समुदाय के 28 देशों में शरण मांगने वालों की संख्या 2015 में 13 लाख पार कर गई। 1992 से यह संख्या लगभग दोगुनी है, जब सोवियत संध के पतन के बाद सात लाख लोगों ने शरण मांगी थी। यूरोपीय समुदाय की स्टैटिकल एजेंसी यूरोस्टार्ट ने आंकड़े जारी किए हैं। शरणार्थी तीन देशों से हैं- सीरिया, अफगानिस्तान और इराक। तीनों ही मुल्कों में अरसे से संघर्ष चल रहे हैं। इन देशों से लोग हजारों की संख्या में बेदखल हो रहे हैं और यूरोपीय देशों में शरण मांग रहे हैं।
जंंग ने फैसलेे को संविधान की जीत बताया, सिसोदिया बोले सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

जंंग ने फैसलेे को संविधान की जीत बताया, सिसोदिया बोले सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

दिल्ली में अधिकारों को लेकर चल रही लड़ाई में अरविंद केजरीवाल सरकार को हाईकोर्ट ने गुरुवार को तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि दिल्ली के बॉस उपराज्यपाल (एलजी) ही हैं। उप राज्‍यपाल नजीब जंग ने इस फैसले को संविधान की जीत बताया है। वहीं उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।
आेलंपिक : भारतीय पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्‍ट में फेल, नहीं जाएंगे रियो

आेलंपिक : भारतीय पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्‍ट में फेल, नहीं जाएंगे रियो

ब्राजील में रियो ओलंंपिक अभी शुरू नहीं हुआ है पर भारत को झटके लगने लगे हैं। 74 किलोग्राम वर्ग के पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने पुष्टि की कि नरसिंह के बी नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाये गए हैं। भारत के कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने नरसिंह के रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है।
ऐसे ही कटती रही भैंसें तो तरस जाएंगे दूध को

ऐसे ही कटती रही भैंसें तो तरस जाएंगे दूध को

भारत से जिस बड़ी तादाद में भैंस का मांस निर्यात हो रहा है उस हिसाब से आने वाले समय में यहां के लोग दूध को तरस सकते हैं। हाल ही में जारी यूएस कृषि विभाग (यूएसडीए) की रिपोर्ट बताती है कि इस मांस निर्यात का असर भारत के दूध उत्पादन पर होना तय है।
वेतन वृद्धि : भड़के सरकारी कर्मचारी, हड़ताल पर जाएंगे

वेतन वृद्धि : भड़के सरकारी कर्मचारी, हड़ताल पर जाएंगे

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अपर्याप्त बताते हुए नाखुश 32 लाख केंद्रीय कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। उन लोगों ने 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में 23.55 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। कर्मचारियों के संगठनों ने इस वृद्धि को अपर्याप्त बताया है।
कुंबले के टिप्स भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे : रहाणे

कुंबले के टिप्स भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे : रहाणे

मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि उनके टिप्स भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement