मुंबई में एक मुसलमान एमबीए युवक जीशान खान को हीरे का निर्यात करने वाली कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स द्वारा मुस्लिम होने की वजह से नौकरी न दिए जाने पर हंगामा मचना स्वाभाविक है।
काले धन के मामलों की जांच कर रहे भारतीय कर विभाग के अधिकारी और जांचकर्ताओं ने अब करचोरों की पनाहगाह और अन्य देशों में अपने समकक्ष विभागों एवं अधिकारियों के साथ सीधे बातचीत का फैसला किया है ताकि विदेशों में जमा गैरकानूनी धन के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाया जा सके।
दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त और सीबीआई के तत्कालीन डीआईजी नीरज कुमार के अनुसार मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद अंडरवलर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम सरेंडर करना चाहता था। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक नीरज कुमार ने यह बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि कुछ कारणों से जांच एजेंसी ने उसके इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया था।
अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब नरेंद्र मोदी की ‘मित्रों’ की सूची से बाहर रहने वाले संजय जोशी के जन्मदिन पर दिल्ली के इस कोने से उस कोने तक बधाइयों के संदेश वाले पोस्टर लग गए थे। आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक समेत दो और नेताओं को सफाई देने के साथ श्रीपाद के निजी सचिव को इस्तीफा देना पड़ा था। अब यह ‘पोस्टर वार’ लगता है खुल कर सामने आ गया है।
मोदी, मुस्लिम और मीडिया की लेखिका और सीएसडीएस की वरिष्ठ फेलो मधु पूर्णिमा किश्वर ने पिछले वर्ष मई में स्मृति ईरान के मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने पर अपनी गहरी नाराजगी जताई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में अल्पसंख्यकों को विश्वास दिलाया है कि भारत में सभी धर्मों के नागरिकों के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की जाएगी और उनके लिए समान दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा।
सत्यम कंप्यूटर्स के प्रमोटर बी. रामलिंगा राजू को 7 साल की सजा भले ही सुना दी गई हो मगर उन 6 करोड़ निवेशकों को यह सजा अगर कम लग रही है तो उसकी जायज वजहें हैं। राजू ने इन निवेशकों का सिर्फ भरोसा ही नहीं तोड़ा बल्कि उनकी खून-पसीने की कमाई भी लूट ली।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही पार्टी में सब ठीक हो जाएगा। लगातार उनके ट्वीट और फेसबुक पेज के अपडेट्स बता रहे हैं कि उन्हें भरोसा है कि इस विष से अमृत निकलेगा।