अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिले में शुक्रवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आ जाने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह से अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
काबुल के मध्य में आज तालिबान आतंकियों ने आत्मघाती विस्फोट किया जिसके चपेट में आकर 28 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई है।
व्यापार गोपनीयता से जुड़े एक मामले में टाटा समूह की दो कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा अमेरिका इंटरनेशनल कॉर्प पर अमेरिका की एक अदालत ने 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।
भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर उसकी प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने आज कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला किया। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने विदेश यात्राओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहास उड़ाते हुए दावा किया कि इस सरकार के प्रति देश में भारी रोष है।
महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले वाहनों और स्कूल यूनीफॉर्म में बच्चों को लेकर जा रही कारों को 15 अप्रैल से शुरू हो रहे सम विषम योजना के दूसरे चरण से बाहर रखा गया है।
पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनावों के पहले चरण में शांतिपूर्ण तरीके से भारी मतदान हुआ और दोनों राज्यों में क्रमश: 80 और 70 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीएसए) ने टीवी समाचार चैनल टाइम्स नाउ को राष्ट्रीय राजधानी में छेड़छाड़ की एक कथित घटना की खबर दिखाते हुए मीडिया ट्रायल करने और आरोपी को दोषी घोषित करने का दोषी पाया और उसपर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी गेंहू की फसल जमीन पर बिछ गई है। आने वाले बैसाखी की खुशियां गमी में बदल गई हैं।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर एक नया आरोप सामने आया है। आरोप है कि उसने विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसे धमकी दी थी जिसके कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसपर जुर्माना लगाया था। घटना 10 जून, 2015 की बताई गई है जब कन्हैया छात्रसंघ का अध्यक्ष नहीं था।