Advertisement

Search Result : "मुख्य भूमिका"

संजय जोशी को यूपी चुनाव में संघ दे सकता है अहम भूमिका

संजय जोशी को यूपी चुनाव में संघ दे सकता है अहम भूमिका

भाजपा के पूर्व महासचिव संजय जोशी के लखनऊ पहुंचते ही सरगर्मी तेज हो गई कि अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है। हालांकि जोशी युवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।
ओएनजीसी संग गैस विवाद में सरकार की भूमिका नहीं: रिलायंस

ओएनजीसी संग गैस विवाद में सरकार की भूमिका नहीं: रिलायंस

ओएनजीसी-रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच प्राकृतिक गैस विवाद मामले में जिम्मेदारी और मुआवजा निर्धारित करने के लिए गठित न्यायमूर्ति ए पी शाह समिति के कार्यक्षेत्र को लेकर निजी क्षेत्र की कंपनी ने चुनौती दी है और सहयोग नहीं करने का फैसला किया है।
सेमी हाई स्पीड ट्रेन अगले साल से

सेमी हाई स्पीड ट्रेन अगले साल से

रेलवे के कुछ मार्गों पर 2017 में 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली भूरे, गाढ़े नीले और पीले रंगों में रंगी ट्रेनें दिख सकती हैं। भारतीय रेल ने सेमी हाई स्पीड ट्रेनें शुरू करने की योजना बनायी है और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) द्वारा तैयार की गई इन रंगों की योजना वाइटैलिटी (उत्साह) का चयन किया है जो सबसे तेज रफ्तार वाले जानवर चीता से प्रेरित है। इन ट्रेनों के डिब्बे भूरे और गाढ़े नीले रंग में रंग होंगे और उनका किनारा पीले रंग का होगा।
पठानकोट हमला: जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका से इंकार नहीं-राजनाथ

पठानकोट हमला: जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका से इंकार नहीं-राजनाथ

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि भारत अपनी जमीन पर कोई भी आतंकी हमला होने पर कठोरता से पलटवार करेगा।
अबोहर हत्याकांड: अमित डोडा का समर्पण, मुख्य आरोपी फरार

अबोहर हत्याकांड: अमित डोडा का समर्पण, मुख्य आरोपी फरार

पंजाब के अबोहर में पिछले हफ्ते दो युवकों के हाथ-पैर काटे जाने के मामले में एक आरोपी अमित डोडा ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है, हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी और अमित का चाचा शिवलाल डोडा अब भी फरार है। शिवलाल डोडा शराब कारोबारी और अकाली दल का नेता है।
पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर नए सीआईसी

पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर नए सीआईसी

पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किए गए हैं। यह कदम सेवारत सूचना आयुक्तों के बीच से ही प्रमुख नियुक्त करने की परिपाटी से हटकर है। विजय शर्मा के एक दिसंबर को अपना कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त चुने गए हैं। उनका कार्यकाल करीब तीन साल तक होगा जब वह 65 साल की उम्र तक पहुंच जाएंगे।
राहुल गांधी की नागरिकता पर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

राहुल गांधी की नागरिकता पर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर खुद को ब्रिटिश नागरिक बताए जाने के आरोप के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को आज उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया।
जामिया दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी को न्‍यौता

जामिया दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी को न्‍यौता

दिल्ली स्थित देश के प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्‍वविद्यालय ने इस साल अपने दीक्षांत समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि बनने का न्यौता दिया है। हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय को इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई स्वीकृति नहीं मिली है।
न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर होंगे देश के नए प्रधान न्यायाधीश

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर होंगे देश के नए प्रधान न्यायाधीश

मुख्य न्यायाधीश एच. एल. दत्तू ने बुधवार को नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करते हुए उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश ठाकुर को नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement