Advertisement

Search Result : "यूपी एसटीएफ"

यूपी सरकार से हो सकती है कई और मंत्रियों की छुट्टी

यूपी सरकार से हो सकती है कई और मंत्रियों की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बेहतर कामकाज के लिए कुछ और मंत्रियों को हटाने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है और नए साल की शुरूआत में सरकार कुछ बड़ा फैसला ले सकती है।
यूपी के शिक्षामित्रों को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

यूपी के शिक्षामित्रों को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में ठेके पर कार्यरत करीब दो लाख शिक्षामित्रों को आज बड़ी राहत देते हुए उन्हे नियमित करने तथा सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्त करने की राज्य सरकार की कवायद को गैरकानूनी करार देने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है।
मुलायम पीएम, राहुल डिप्टी तब हो सकता है गठबंधन: अखिलेश

मुलायम पीएम, राहुल डिप्टी तब हो सकता है गठबंधन: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर एक सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनें और राहुल गांधी डिप्‍टी पीएम तब कांग्रेस के साथ समझौता हो सकता है।
यूपी के बुंदेलखंड में भूख से हो रही मौतेः योगेंद्र यादव

यूपी के बुंदेलखंड में भूख से हो रही मौतेः योगेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में सात जिलों में हुए सर्वेक्षण में सामने आया है कि यहां के 38 फीसदी गांवों में भूख से एक मौत हुई है। जबकि राज्य सरकार इसे सिरे से खारिज कर रही है। यही नहीं जिस गाय को बचाने के लिए देश में बवाल हो रहा है, बुंदलेखंड के 41 फीसदी लोग गरीबी और भुखमरी के चलते अपनी गायों को छोड़ रहे हैं। यह खुलासा स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने किया। स्वराज अभियान की ओर से बुंदेलखंड के सात जिलों की 27 तहसीलों के 108 गांवों में यह सर्वेक्षण किया गया है।
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटे ओवैसी के कार्यकर्ता

यूपी चुनाव की तैयारी में जुटे ओवैसी के कार्यकर्ता

सांसद असदउद्दीन औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मैदान में कमर कसे हुए है। हालांकि बीते एक वर्ष से इनके कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अब ये अपनी मांगों को लेकर ये आंदोलनरत हो गए हैं।
झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद अगर कोई झूठी अफवाह फैलाता है तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है। ताजा मामला सहारनपुर का है जहां रितु राठौर नाम की एक महिला के खिलाफ गाय से संबधित अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रितु राठौर भाजपा से जुड़ी हैं।
बीफ मर्डर: दादरी में संगीत सोम का विवादित बयान

बीफ मर्डर: दादरी में संगीत सोम का विवादित बयान

एक तरफ गृह मंत्री राजनाथ सिंह दादरी कांड को राजनीतिक रंग न देने पर जोर दे रहे हैं जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मुजफ्फरनंगर दंगों में आरोपी रहे ठाकुर संगीत सोम ने दादरी पहुंचकर माहौल गरमा दिया। संगीत सोम ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि गौहत्‍या करने वालों को यूपी सरकार हवाई जहाज से लखनऊ बुला रही है।
बैंक का पासवर्ड हैक कर साइबर चोरों ने उड़ाए सवा करोड़

बैंक का पासवर्ड हैक कर साइबर चोरों ने उड़ाए सवा करोड़

बिजनौर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उसके बैंक के पासवर्ड हैक कर सस्पेंस एकाउंट से एक करोड़ 39 लाख रुपये तीन खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। इसी तरह की एक घटना बिहार में भी कुछ दिन पहले हो चुकी है।
पंचायत चुनावों के जरिये यूपी में ओवैसी की दस्‍तक!

पंचायत चुनावों के जरिये यूपी में ओवैसी की दस्‍तक!

आने वाले महीनों में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनावों से ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) प्रदेश की राजनीति में दस्तक दे रही है। हालांकि तैयारियां तो पहले से जारी थी लेकिन पंचायत चुनावों के जरिये उत्तर प्रदेश में पार्टी पहली दफा मैदान में उतर रही है। तैयारियों की इसी कड़ी में आज पार्टी का फैजाबाद में बड़ा आयोजन है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement