हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद चंबा में भी अनाचार की घटना सामने आई है। ताजा मामला चंबा के तीसा में सरकारी स्कूल का है,जहां शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा से रेप किया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों के हिंसक प्रदर्शन से इलाके का माहौल तनावग्रस्त बना हुआ है।
6 कांग्रेस विधायकों ने हाईकमान को चिट्ठी भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कुर्सी से हटाने की मांग की है। वीरभद्र सिंह पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।
आज वे केंद्र में सत्तासीन भाजपा-एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। लेकिन नाम घोषित होने से करीब 20 दिन पहले उन्हें शिमला स्थित प्रेसिडेंसियल इस्टेट परिसर की रिट्रीट बिल्डिंग में प्रवेश से रोक दिया गया। यह बात बिहार के मौजूदा राज्यपाल रामनाथ कोविंद के बारे में है।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने आज अपने गृह प्रदेश से राज्यसभा की इकलौती सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता शर्मा ने इस सीट से राज्यसभा का चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट से भाजपा सदस्य बिमला कश्यप का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है जिसके बाद यह सीट खाली हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी एवं पर्यटन नगरी शिमला में प्रदूषित पानी सप्लाई के चलते बीमार होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एहतियात के तौर पर कुछ दिनों के लिए वहां पर्यटकों को न जाने की सलाह दी जा रही है।
जानी-मानी भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल की एक पेंटिंग ‘तीन लड़कियां’ को गूगल ने अपने होमपेज पर डूडल बनाया है। दरअसल आज अमृता शेरगिल का 103वां जन्मदिन है। उनका जन्म 30 जनवरी 1913 को बुडापेस्ट (हंगरी) में हुआ था। महज 28 साल की उम्र में लाहौर (पाकिस्तान) में उनकी मौत हो गई थी।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिमला सिविल एविएशन अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 नवंबर तक शिमला एयरपोर्ट शुरू करने के आदेश दिए हैं। बीते दो सालों से बंद शिमला का जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट 15 नवंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। शिमला शहर से 15 किलोमीटर दूर इस एयरपोर्ट के लिए वर्ष 2012 से उड़ानें बंद हैं।