Advertisement

Search Result : "सेना अध्‍यक्ष"

इराक: बगदाद में आत्मघाती बम हमलों में 27 लोगों की मौत

इराक: बगदाद में आत्मघाती बम हमलों में 27 लोगों की मौत

इराक की राजधानी बगदाद और उससे सटे एक शहर में हुए दो आत्मघाती हमलों में 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों की संख्या और उनकी हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
जयराम रमेश बोले, राहुल कांग्रेस की कमान जल्‍द से जल्‍द संभालें

जयराम रमेश बोले, राहुल कांग्रेस की कमान जल्‍द से जल्‍द संभालें

राजनीति में लगातार हाशिए पर जा रही कांग्रेस पार्टी को दोबारा जीत के रास्‍ते पर लाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की कमान अब उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी संभालने वाले हैं। कई कांग्रेसी नेताओं की राय है कि पार्टी को नए सिरे से खड़े करने के लिए कई अहम बदलाव की आवश्‍यकता है।
महबूबा की अलगाववादियों को फटकार

महबूबा की अलगाववादियों को फटकार

जम्मू कश्मीर में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार बनने के बाद लोगों के बीच एक उम्मीद की नई किरण देखने को मिल रही है। इस सरकार से लोगों को काफी आशाएं हैं। आन्तरिक सुरक्षा को लेकर गठबंधन सरकार के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हैं जैसे सीमापार घुसपैठ, अलगाववादियों से निपटना और आतंकी हमलों को काबू करना प्रमुख हैं। जब तक इन चुनौतियों पर काबू नहीं पाया जाएगा तब तक कश्मीर घाटी के लोगों का जीवन स्तर नहीं सुधर सकता है।
ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेताओं मेंं शुमार ओम पुरी ने पीएम नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के बारे में सोच रही हैं। जबकि राहुल प्रधानमंत्री के पद के लायक नहीं हैंं। हम मूर्ख हैं क्या? कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी इतने अनुभवी और बड़े नेता हैं। वे इतने वक्त तक कांग्रेस में रहे हैं। आपका बेटा प्रधानमंत्री बन सके, इसलिए आपने उन्हें प्रेसिडेंट बनवा दिया।'
आखिरकार गांधी परिवार हुआ राजी, राहुल की एक माह में होगी ताजपोशी

आखिरकार गांधी परिवार हुआ राजी, राहुल की एक माह में होगी ताजपोशी

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी जल्‍द ही पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। उनको अध्‍यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना हैै कि गांधी परिवार में एक राय बन चुकी है कि राहुल को अब पार्टी का अध्‍यक्ष बना दिया जाए।
केंद्र हथियार डिपो की आगजनी पर जिम्‍मेदारी ले, पाक भी बहुत खुश हुआ होगा

केंद्र हथियार डिपो की आगजनी पर जिम्‍मेदारी ले, पाक भी बहुत खुश हुआ होगा

महाराष्‍ट्र के पुलगांव के केंद्रीय आयुध डिपो में लगी भयावह आग को असामान्य घटना बताते हुए राजग की सहयोगी शिवसेना ने बुधवार को इसमें किसी तरह की साजिश की आशंका जताई और केंद्र से लोगों की जान तथा वहां बड़ी मात्रा में गोला-बारूद के भंडार के नुकसान की जिम्मेदारी लेने को कहा।
महाराष्‍ट्र : सेना के हथियार डिपो में आग, दो अधिकारियों और 15 जवानों की मौत

महाराष्‍ट्र : सेना के हथियार डिपो में आग, दो अधिकारियों और 15 जवानों की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में केंद्रीय आयुध डिपो में आग लग गई है। सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में आग लगने से दो अधिकारियों और 15 जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आयुध डिपो में आग देर रात करीब डेढ़ बजे लगी। आग पर काबू पाने की कोशिशें देर रात से जारी है लेकिन बीच-बीच में हो रहे धमाकों की वजह से ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।
जाट हिंसा: हरियाणा में जितनी सेना तैनात थी उससे पाक से लड़ाई हो सकती थी

जाट हिंसा: हरियाणा में जितनी सेना तैनात थी उससे पाक से लड़ाई हो सकती थी

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर गठित की गई कमेटी के अध्‍यक्ष बीएसएफ के पूर्व डायरेक्‍टर जनरल प्रकाश सिंह ने अपनी रिपोर्ट में दंगा रोकने में नाकाम राज्‍य प्रशासन के करीब 80 अधिकारियों का नाम शामिल किया है। इनमें पांच आईएएस तथा पांच आईपीएस अधिकारी भी हैं। सेना की मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए कमेटी ने कहा कि पाकिस्‍तान के साथ एक छोटे युद़ध में जितनी सेना लगार्इ्र जा सकती है, उतने जवान हरियाणा में उतार दिए गए थे।
लता और सचिन का उड़ाया मजाक, एमएनएस ने की शिकायत

लता और सचिन का उड़ाया मजाक, एमएनएस ने की शिकायत

भारत रत्‍न लता मंगेशकर और रिकार्ड धारी बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाने पर महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना ने एआईबी कॉमेडियन तन्‍मय भट्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। इधर अनुपम खेर और रितेश देशमुख जैसे कई कलाकारों ने इस तरह के मजाक की कड़ी आलोचना की है।
राहुल का हमला, बोले किसान खुदकुशी कर रहे, सरकार नाच-गाना कर रही

राहुल का हमला, बोले किसान खुदकुशी कर रहे, सरकार नाच-गाना कर रही

केंद्र में एनडीए सरकार के दो साल पूरा होने पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। इंडिया गेट पर आयोजित समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार बॉलीवुड सितारों के साथ नाच-गाने में डूबी हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement