बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक गुरुवार को कारोबार के शुरआती दौर में ही 400 अंक से अधिक टूटकर 25,000 अंक से नीचे उतर गया। चीन के बाजारों में बिकवाली का दौर आज भी जारी रहने से घरेलू बाजारों में भी गिरावट रही।
पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के मुखपत्र सामना में बेहद कठोर शब्दों में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान पर विश्वास न करने की चेतावनी दी थी और अब समय आ गया है कि मोदी दुनिया को एकजुट करने की कोशिश के बजाय अपना ध्यान भारत पर केंद्रित करें।
पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। आतंकियों द्वारा लगाए गए विस्फोटकों को हटाते समय एक जबरदस्त धमाका हुआ जिसमें लेफ्टिनेट कर्नल निरंजन कुमार शहीद हो गए जबकि कई जवान घायल हैं। उधर, हमले में घायल डिफेंस सिक्योरिटी कोर के 3 जवानों ने आज दम तोड़ दिया। शहीदों में माहिर निशानेबाज और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जितने सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) फतेह सिंह भी शामिल हैं।
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद पिछले 42 घंटे से मुठभेड़ जारी है। अभी दो आतंकियों के एयरफोर्स स्टेशन में छिपे होने की आशंका है। इस बीच हमले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पता चला है कि डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प के हवालदार जगदीश सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए निहत्थे ही आतंकियों का मुकाबला किया और एक आतंकवादी को उसी की राइफल से मार गिराया।
पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आज तड़के बड़ा आतंकी हमला हुआ। सुबह 3.30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सभी 4 आतंकियों को मार गिराया जबकि एक कमांडो समेत 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ माना जा रहा है। पिछले छह महीने में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों का यह तीसरा हमला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औचक लाहौर यात्रा के सिर्फ हफ्ते भर बाद हुआ है।
धान की सरकारी खरीद और मिलिंग में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पकड़ी हैं। कैग की रिपोर्ट बताती है कि कैसे धान खरीद की सरकारी प्रणाली राइस मिलों के अनुचित लाभ का जरिया बन गई है। इन कमियों को दूर करने के साथ-साथ कैग ने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सीधे किसानों के खातों में करने की सिफारिश की है।
नेपाल में उग्र होते मधेसी आंदोलन के बीच भारत को झटका देने वाली दो खबरें अाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में सभी भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि दूसरी तरफ भारत-नेपाल सीमा पर 13 भारतीय सुरक्षाकर्मियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि इन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने देवदासी प्रथा और इसके उन्मूलन की संभावना के बारे में समय से हलफनामा दाखिल करने में विफल रहने पर केंद्र सरकार पर 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।
क्या कोई बच्चा गणित का कठिन से कठिन सवाल तीन मिनट में हल कर सकता है। जवाब हां भी हो सकता है लेकिन 120 सवालों के जवाब अगर तीन मिनट में हल करना हो तो यह कैसे संभव है। लेकिन एबेकस तकनीकी के जरिए एक, दो या तीन बच्चें नहीं बल्कि तीन हजार बच्चों ने जब एक साथ सवालों के जवाब हल करना शुरू किया तो सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली।