सरकार ने चौथे दौर में आठ ब्लाकों की ऑनलाइन नीलामी की प्रकिया आज शुरू कर दी। इन ब्लाकों की नीलामी इस्पात, सीमेंट व लौह जैसे क्षेत्रों के लिए की जानी है। सरकार कोयला ब्लाकों की नीलामी व आवंटन के पहले तीन चरणों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले ही जुटा चुकी है।
एक विशेष सीबीआई अदालत ने राजधानी एक्सप्रेस और अन्य सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेनों में बोतलबंद पेयजल की आपूर्ति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कांग्रेस पर राजनीतिक स्वार्थ के कारण जल्दबाजी में आंध्र प्रदेश का बंटवारा करने का आरोप लगाया। मोदी ने कांग्रेस को युवाओं को भड़काने और आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के बीच तनाव पैदा का दोषी करार दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुंटूर जिले के एक गांव में आंध्र प्रदेश के राजधानी शहर अमरावती की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर एक बड़ा आयोजन किया जाएगा जिसके लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बुधवार को गोदावरी नदी का पानी कृष्णा में बहाकर दो नदियों का औपचारिक संगम कराएंगे।
कांग्रेस पार्टी जहां एनडीए सरकार को संसद के अंदर घेरने में जुटी है वहीं पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद के बाहर भी मोर्चा खोल दिया है। यह मोर्चा उन्होंने दक्षिण भारत में खोला है जहां वह आम लोगों के बीच सरकार के खिलाफ निशाना साध रहे हैं। गुरुवार से शुरू हुआ उनका दक्षिण भारत अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में विवादास्पद भूमि विधेयक को लेकर राजग सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु की यात्रा के बाद आंध्र प्रदेश में किसानाें और बुनकरों से मिलेंगे। गुरुवार को राहुल तमिलनाडु में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे उसके बाद शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। संसद सत्र के बीच दक्षिण के दो राज्याें का राहुल का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सिनेमाघरों में धूम मचा रही हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में एक ऐसे पार्क की परिकल्पना की गई है जिसमें आप डायनासोर की दुनिया को नजदीक से देख सकते हैं और अब ऐसा पर्दे से बाहर हकीकत की दुनिया में संभव होने जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि हकीकत की दुनिया में दिखने वाले ये विशालकाय जीव त्रिआयामी तकनीक और रोबोटिक तकनीक से निर्मित होंगे।