अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 'संत' की उपाधि देने के लिए एक प्रक्रिया तय करने का फैसला किया है। जिससे गुरमीत राम रहीम सिंह जैसे लोगों को इसका गलत इस्तेमाल करने से रोका जाए। अब किसी व्यक्ति की पड़ताल करने और उसका आंकलन करने के बाद ही यह उपाधि दी जाएगी।
योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत अगले दो-तीन सालों में प्रयाग अर्धकुम्भ (2019) समेत दूसरे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
राजस्थान में एक महिला को सरेआम पाइप से पीटने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिला को गालियां दी गई और उसे लात भी मारी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला से जबरदस्ती धार्मिक नारे भी लगवाए।
जीएसटी के सुचारू कार्यान्वयन के लिए 18 क्षेत्रीय (सेक्टरल) समूहों का गठन किया गया। इस समूह में अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टर (क्षेत्रों) के प्रतिनिधित्व के लिए केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को रखा गया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने प्रदेश के 100 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूलों पर बच्चों को कच्ची उम्र में असहिष्णुता का पाठ पढ़ाने का आरोप है। सौ स्कूलों की इस सूची में पांच राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। इसमें अधिकतर निजी स्कूल केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं।
पाकिस्तान की सेना भारत को असंतुलित करने और कश्मीर विवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थ बनाने की कोशिश के तहत भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों की लगातार मदद कर रही है।