Advertisement

Search Result : " आतंकी संगठन"

आतंकी चक्रव्यूह में ‘सिंह’ की दहाड़

आतंकी चक्रव्यूह में ‘सिंह’ की दहाड़

पाकिस्तान की ऐसी दशा और आतंकी छवि कभी नहीं थी। 1965 और 1971 के युद्ध के बाद भी भारत-पाकिस्तान की वार्ताओं में कूटनीतिक शिष्टाचार एवं सम्मान प्रदर्शित होता था। अयूब खान, जिया उल हक और जनरल मुशर्रफ के सत्ताकाल में भी दिल्ली, इस्लामाबाद, लाहौर या आगरा में दोनों देशों के नेताओं के साथ कूटनीतिक गरिमा की रक्षा होती रही।
औरंगाबाद हथियार मामले में अबु जुंदाल सहित सात को उम्र कैद

औरंगाबाद हथियार मामले में अबु जुंदाल सहित सात को उम्र कैद

मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने 2006 के औरंगबाद हथियार मामले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और 26/11 का साजिशकर्ता सैयद जैबुद्दीन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल समेत सात आरोपियों को भी उम्र कैद की सजा सुनाई है। इससे पहले 28 जुलाई को कोर्ट ने 2006 के औरंगबाद हथियार ढुलाई मामले में आज 12 आरोपियों को दोषी करार दिया था।
पीएम मोदी की जान को खतरा, 15 अगस्‍त को बुलेटप्रूफ कवर से करें संबोधित

पीएम मोदी की जान को खतरा, 15 अगस्‍त को बुलेटप्रूफ कवर से करें संबोधित

खुफिया एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को आगाह किया है। एजेंसियों ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को सबसे अधि‍क खतरा है। विशेष सुरक्षा दस्ते ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि 15 अगस्त को आतंकी संगठन किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। ऐसे में सभी सुरक्षा एजेंसियों को सावधान रहने के साथ विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
घुसपैठ : कश्‍मीर में चार अातंकी को मार गिराया, 1‍ जिंदा पकड़ाया

घुसपैठ : कश्‍मीर में चार अातंकी को मार गिराया, 1‍ जिंदा पकड़ाया

जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की। नियंत्रण रेखा के निकट मुठभेड़ में जवानों ने जहां चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, वहीं एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली।
राजनयिक की मां ने बेटे की मौत का मुद्दा उठाने से ट्रंप को मना किया

राजनयिक की मां ने बेटे की मौत का मुद्दा उठाने से ट्रंप को मना किया

लीबिया में अमेरिका के राजदूत रहे जे. क्रिस्टोफर स्टीवेन्स की मां ने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी से उनके बेटे की मौत का अवसरवादी इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है। स्टीवेन्स की बेनगाजी में 2012 में एक आतंकी हमले में मौत हो गई थी।
काबुल में अगवा की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

काबुल में अगवा की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करने वाली और संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा पिछले महीने काबुल में अगवा कर ली गई एक भारतीय महिला को मुक्त करा लिया गया है।
म्यूनिख में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, नौ मरे

म्यूनिख में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, नौ मरे

ऐसा लगता है कि पूरा यूरोप इन दिनों हिंसक गतिविधियों से जूझ रहा है। ‌ फ्रांस, तुर्की, बेल्जियम और अब जर्मनी को हिंसा से जूझना पड़ रहा है। बीती रात जर्मनी के शहर म्यूनिख में एक बंदूकधारी ने एक शॉपिंग सेंटर में लोगों पर गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वैसे बाद में पुलिस ने कहा कि मरने वालों की संख्या नौ हो सकती है।
एनआईए का दावा, आतंक फैलाने आईएसआईएस के गुर्गों ने नक्‍सलियों से किया संपर्क

एनआईए का दावा, आतंक फैलाने आईएसआईएस के गुर्गों ने नक्‍सलियों से किया संपर्क

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के दहशतगर्दों ने भारत में आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्‍सली गुटों से संपर्क किया है। आतंकियों के इस कदम का खुलासा करते हुए एजेंसी ने कहा कि भारत में आतंक फैलाने के लिए आईएसआईएस सक्रिय है।
स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

पंजाब में पिछले दिनों सिखों से जुड़े कुछ मुद्दों पर विवाद खड़ा हो जाने के बाद सोमवार को क्षमा मांगने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बरतन साफ किए। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बता करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अनजाने में हम लोगों से कुछ गलतियां हो गई थीं, उसी का पश्‍चाताप करने हम यहां आए हैं। क्षमायाचना के लिए हमने दरबार साहेब की सेवा की। सेवा करने से हमें तृप्ती और बहुत शांति मिली।
सावधान : 57 % डॉक्‍टर बिना मेडिकल क्वालिफिकेशन के कर रहे आपका ईलाज

सावधान : 57 % डॉक्‍टर बिना मेडिकल क्वालिफिकेशन के कर रहे आपका ईलाज

विदेशों में शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को जीवन का सबसे महत्‍वपूर्ण पहलू माना जाता है। लेकिन इससे उलट हमारे देश में इन दोनों क्षेत्रों पर घोर लापरवाही की जाती है। इसका एक सटीक उदाहरण विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की एक रिपोर्ट में आपको मिल सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement