मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान थाने को जलाने की धमकी देने वाली कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, फिलहाल शकुंतला फरार है। शकुंतला का किसानों को हिंसा के लिए उकसाने और पुलिस स्टेशन में आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।
कांग्रेस ने बिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर ले जाने वाली दर्दनाक घटना को शर्मनाक करार दिया है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकारें इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। यह वाकया उस दौरान हुआ जब सरकारी अस्पताल के प्रशासन ने शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस देने से मना कर दिया।
CBI ने आईसीआईसीआई बैंक को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के चलते सोमवार को NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी के दिल्ली और देहरादून स्थित चार आवासों पर छापा मारा। NDTV ने CBI की इस कार्रवाई को पुराने आरोपों को लेकर परेशान करने वाली कार्रवाई करार दिया है। CBI अपनी FIR में उन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
दक्षिण कश्मीर में बढ़ती बैंक लूट की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 40 बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में शोपिया और दक्षिण कश्मीर के इन बैंको में कैश ट्रांजैक्शन रोकने को कहा है।
जिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन धार्मिक आडंबर और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष में बीता दिया, उनकी शोभायात्रा के नाम भी सहारनपुर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई।
फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है।
दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति के साथ दुर्व्यवहार करने मामले में जेएनयू के 23 छात्र-छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
देश के सबसे अमीर मंदिर यानी कि तिरुपति बालाजी मंदिर श्राइन बोर्ड इन दिनों काफी परेशान है। मंदिर प्रबंधन असमंजस में हैं। दरअसल पिछले दो महीने के अंदर इस मंदिर में जो करोड़ों का दान हुआ है, वो सभी दान 500-1000 के पुराने नोटों में हुआ है। यहां की दान पेटियों में पुराने नोट मंदिर मैनजमेंट के लिए दिक्कत खड़ी कर रहे हैं।