रियो ओलंपिक में खेल मंत्री विजय गोयल और उनके स्टाफ द्वारा नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बीच ताजा खबर यह है कि खेल मंत्री के साथ गया आधिकारियों का तीन सदस्यीय दल वापस लौट रहा है। बिजनेस अखबार द इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार लौट रहे दल की जगह दूसरा दल रियो जायेगा।
भारतीय मूल के छात्र ध्रुव तलाती ने आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल करके अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। लंदन में रहने वाले ध्रुव ने दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू टेस्ट सोसाइटी मेंसा के टेस्ट में यह स्कोर हासिल किया।
भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की दूसरा ओलंपिक पदक जीतने की उम्मीद टूट गयी, वह रियो ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन पुरूष वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में तनावपूर्ण शूट ऑफ में करीब से पदक से चूक गये।
रोस्टन चेज के नाबाद 137 और कप्तान जेसन होल्डर के नाबाद 64 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने जमैका में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्राॅॅ करा लिया है। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग कर अपनी टीम के विश्वास को मजबूत कर दिया है। इसका असर सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में देखने को मिलेगा। अब तक वेस्टइंडीज इस सीरीज में कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन अब वह टीम इंडिया पर पलटवार कर सकती है।
खराब मौसम के कारण भारत को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिये अभी इंतजार करना होगा जबकि जीत के लिये 256 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में चार विकेट 48 रन पर गंवा दिये। बारिश के कारण चौथे दिन लंच तक सिर्फ 15.5 ओवर फेंके जा सके। ब्रेक तक मौसम साफ था लेकिन खेल बहाल होने के समय बारिश हो गई। इसके बाद कोई खेल नहीं हो सका और स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.40 पर खेल बंद करने का फैसला लिया गया।
भारत के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा कि टीम की रणनीति वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी केवल एक पारी में बल्लेबाजी करने की थी, जिसमें वह काफी हद तक सफल रही है। भारत ने वेस्टइंडीज के 196 रन के जवाब में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 500 रन बनाकर समाप्त घोषित की और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 304 रन की बढ़त हासिल कर ली।
मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्ट में टीम इंडिया की पारी और 92 रन के अंतर से जीत एशिया के बाहर देश की सबसे बड़ी जीत है। जीत से उत्साहित कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वे सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप कर सकते हैं।
ब्राजील में रियो ओलंंपिक अभी शुरू नहीं हुआ है पर भारत को झटके लगने लगे हैं। 74 किलोग्राम वर्ग के पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने पुष्टि की कि नरसिंह के बी नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाये गए हैं। भारत के कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने नरसिंह के रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार से पहले अपने मंत्रियों और सांसदों का एक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया। जिसमें पार्टी के महज दस सासंद ही 100 में 100 अंक हासिल कर सके। वोटरों की राय, संसद और मंत्रालय में कामकाज के आधार पर टेस्ट में ग्रेडिंग दी गई। सूत्रों के अनुसार इस टेस्ट के बाद ही पीएम मोदी और शाह ने योग्य नेताओं को मंत्री पद से नवाजा।