Advertisement

Search Result : "बंगाल टाइगर"

शाह की राह में चुनौतियां ही चुनौतियां

शाह की राह में चुनौतियां ही चुनौतियां

दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने अमित शाह का यह कार्यकाल कड़ी चुनौती वाला माना जा रहा है। क्योंकि कई राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव होने हैं वहीं अगले लोकसभा का चुनाव भी शाह की ही अध्यक्षता में लड़ा जाएगा।
इंतजार खत्म, नेताजी से जुड़ी 100 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक

इंतजार खत्म, नेताजी से जुड़ी 100 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर उनसे जुड़ी 100 गोपनीय फाइलों की डिजिटल प्रतियां सार्वजनिक कीं। इन फाइलों से नेताजी की मृत्यु से जुड़े विवाद को समझने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने फाइलों को सार्वजनिक किया और इनकी डिजिटल प्रतियां भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में प्रदर्शित करने के लिए जारी कीं।
मालदा हिंसा पर संघ और भाजपा नेताओं की बैठक

मालदा हिंसा पर संघ और भाजपा नेताओं की बैठक

पश्चिम बंगाल में मालदा में हुए हिंसा को लेकर प्रदेश भाजपा और संघ के प्रमुख नेताओं की दो दिवसीय बैठक कोलकाता में हो रही है। जिसमें मालदा में हुई ‌हिंसा को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
मालदा पहुंचे भाजपा सांसदों को रेलवे स्‍टेशन से लौटाया

मालदा पहुंचे भाजपा सांसदों को रेलवे स्‍टेशन से लौटाया

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हिंसा प्रभावित कालियाचक का दौरा करने गई भाजपा सांसदों की टीम को पुलिस ने मालदा रेलवे स्‍टेशन से ही लौटा दिया। इस घटना को लेकर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल में गठबंधन को लेकर अभी पत्ता नहीं खोलेगी माकपा

पश्चिम बंगाल में गठबंधन को लेकर अभी पत्ता नहीं खोलेगी माकपा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कौन किसके साथ जाएगा इसको लेकर राजनीतिक दलों का विचार-विमर्श चल रहा है। लेकिन वामपंथी दल माकपा ने साफ किया है कि अभी गठबंधन को लेकर पार्टी कोई पत्ता नहीं खोलेगी।
असम, बंगाल में नीतीश रणनीति

असम, बंगाल में नीतीश रणनीति

महागठबंधन बनाकर भाजपा को पटखनी देने वाले मुख्य‍मंत्री नीतीश कुमार अगले साल असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार जैसा खाका खींचने में जुट गए हैं। इसके लिए नीतीश कुमार स्वयं कांग्रेस के अलावा इन राज्यों के क्षेत्रीय दल के नेताओं के संपर्क में हैं।
अच्छी टीम के बगैर, मोदी क्या कर पाएंगे: शरद पवार

अच्छी टीम के बगैर, मोदी क्या कर पाएंगे: शरद पवार

राजनीतिज्ञ, किसान, क्रिकेट प्रशासक और लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद के दावेदार रहे शरद पवार ने अपनी आत्मकथा, ऑन माई टर्म्स: फ्रॉम द ग्रासरूट्स टू द कॉरीडोर्स ऑफ पावर(प्रकाशक: स्पिकिंग टाइगर) को जारी करते हुए अपना 75वां जन्मदिन मनाया। अपनी बीमारी के बावजूद कभी पूराने कांग्रेसी रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इस मुखिया की जिंदादिली और फुरतीलापन बरकरार है और वह सन्यास लेने का कोई संकेत नहीं देते हैं। दिल्ली में उन्होंने बुला देवी से बातचीत की।
क्या अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ झूठ बोलने के लिए है: जेटली

क्या अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ झूठ बोलने के लिए है: जेटली

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि वह झूठ और बदनामी में भरोसा करते हैं। जेटली ने केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि वह उन्माद की हदें छूने वाली भाषा बोलते हैं।
नेपाल में ईंट भट्टे में विस्फोट से छह भारतीयों की मौत

नेपाल में ईंट भट्टे में विस्फोट से छह भारतीयों की मौत

पूर्वी नेपाल में एक ईंट भट्टे में विस्फोट के बाद 105 फुट ऊंची चिमनी गिर जाने के कारण छह भारतीय मजदूरों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में मरने वाले छह भारतीयों में चार नाबालिग हैं।
तसलीमा की ममता बनर्जी को सलाह, चिदंबरम से लें सीख

तसलीमा की ममता बनर्जी को सलाह, चिदंबरम से लें सीख

बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह दी कि वह कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से सीखें और इस बात को कबूल करें कि उनके द्वारा लिखे गए टेलीविजन धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगाना गलत था। मुस्लिम कट्टरपंथियों की आपत्ति के बाद इस टेलीविजन धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement