विदेशी दौरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्योगपति गौतम अडानी को अक्सर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर किस प्रकार लोग इसपर चुटकियां ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में अल्पसंख्यकों को विश्वास दिलाया है कि भारत में सभी धर्मों के नागरिकों के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की जाएगी और उनके लिए समान दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा।
निवेश एवं प्रौद्योगिकी हासिल करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान असैन्य परमाणु एवं रक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री नौ दिनों की इस यात्रा के दौरान सबसे पहले फ्रांस जाएंगे।
पिछले 14 वर्षों के दौरान भारत में हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के आंकड़े इन आरोपों को बल प्रदान करते हैं कि मॉरीशस के रास्ते भारत में काला धन सफेद करके वापस लाया जाता है। तभी तो देश में 2000 से 2014 के बीच कुल 238.63 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 35.38 प्रतिशत योगदान के साथ मॉरीशस सबसे आगे रहा है।
केंद्र सरकार ने बुधवार को जिस नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा की है उसमें अगले पांच वर्षों में निर्यात को दोगुना कर 900 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। नई नीति में कृषि उत्पादों के निर्यात को अधिक प्रोत्साहनों की घोषणा की गई है।
विदेश मंत्रालय ने 1986 बैच के आइएफएस अफसर विकास स्वरूप को नया प्रवक्ता नियुक्त किया है। वह अकबरूद्दीन का स्थान लेंगे। इलाहबाद विश्वविद्यालय से स्नातक स्वरूप क्यू एंड ए किताब से खासे चर्चित रहे हैं
निरुपमा राव को स्वतंत्र निदेशक बना कर नेटवर्क 18 ने मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स सूचीबद्ध कंपनियों में कम से कम एक महिला निदेशक की नियुक्ति सबंधी सेबी के नियमों का अनुपालन कर लिया है।
विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने सोमवार को किए गए ट्वीट को लेकर सफाई दी है साथ ही यह भी दोहराया है कि मुझे किसी को सफाई देने की जरुरत नहीं है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक मीडिया में वीके सिंह के ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के कई नेता नाराज बताए जा रहे थे।
अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने इराक, सीरिया और उत्तर कोरिया के साथ पाकिस्तान को वैश्विक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में चिह्नित करते हुए कहा है कि ये देश नीति निर्माताओं के सामने सामरिक एवं रणनीतिक चुनौतियां पेश करते हैं।