Advertisement

Search Result : "सत्ता गई"

पायलट का दावा, राजस्‍थान में भाजपा को हराने की रणनीति तैयार

पायलट का दावा, राजस्‍थान में भाजपा को हराने की रणनीति तैयार

राजस्‍थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी एकजुटता से प्रदेश के मतदाताओं के सहयोग से भाजपा को सत्ता से हटाने की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता भाजपा को सत्ता से हटाने की है इसके लिए पार्टी ने अपनी शुरुआत तेज कर दी है।
तुर्की में तख्तापलट का प्रयास विफल, 265 की मौत, हजारों घायल

तुर्की में तख्तापलट का प्रयास विफल, 265 की मौत, हजारों घायल

तुर्की की सेना के अंसतुष्ट सैनिकों के एक गुट द्वारा की गई तख्तापलट की कोशिश विफल कर दी गई। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने तख्तापलट के प्रयास को नाकाम कर दिए जाने और देश की सत्ता पर खुद के नियंत्रण का दावा किया। शुक्रवार की रात से जारी अफरा-तफरी और गोलीबारी में 265 लोग मारे गए जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।
इस बैनर से दहशत में होगी नवाज सरकार

इस बैनर से दहशत में होगी नवाज सरकार

पाकिस्तान में रातों-रात एक राजनीतिक दल द्वारा लगाए गए बैनर-पोस्टरों से निश्चित रूप से देश की नवाज सरकार की नींद उड़ गई होगी। दरअसल इस बैनर में पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहील शरीफ से देश में एक बार फिर मार्शल लॉ लागू करने की मांग की गई है और उनसे अपील की गई है कि वह नवंबर में तय अपने रिटायरमेंट को खारिज कर सत्ता पर कब्जा करें।
चर्चाः किराए की टीम से सत्ता की आशा | आलोक मेहता

चर्चाः किराए की टीम से सत्ता की आशा | आलोक मेहता

सवाल यह है कि गांव, मोहल्ले, कस्बे, शहर, महानगर में वर्षों तक रहने वाले पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता क्या स्थानीय मुद्दों, समस्याओं, क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाले व्यक्तियों की जानकारी क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय नेताओं को नहीं दे सकते हैं?
राहुल में है कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का कौशल: दिग्विजय

राहुल में है कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का कौशल: दिग्विजय

राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी को नए विचारों और पीढ़ी के बदलाव की जरूरत है। सिंह ने राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराने का जरूरी कौशल पार्टी उपाध्यक्ष में है।
बचे समय में कितने वादे पूरे कर पाएंगे अखिलेश यादव

बचे समय में कितने वादे पूरे कर पाएंगे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार चुनावी मोड में है। अपने चार साल के कार्यकाल को प्रदेश के लिए सर्वोत्तम बताते हुए मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने सारे वायदे पूरे किए हैं, अब जनता को चाहिए कि उन्हें रिटर्न गिफ्ट के रूप में 2017 में फिर से सत्ता सौंपे। उनका दावा है कि वह प्रदेश का छठा बजट भी पेश करेंगे। इसलिए उनके समर्थक अभी से नारे लगाने लगे हैं-पूरे हुए वायदे, अब हैं नए इरादे....कहो दिल से, अखिलेश फिर से....।
अगर भाजपा सत्ता में आई तो नागपुर से चलेगा असम का शासन: राहुल

अगर भाजपा सत्ता में आई तो नागपुर से चलेगा असम का शासन: राहुल

राहुल गांधी ने असम में मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में भाजपा को खारिज करने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय या प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से राज्य का शासन चलेगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement