Advertisement

Search Result : "स्टिंग जांच"

ममता का असमंजस और आत्मविश्वास

ममता का असमंजस और आत्मविश्वास

पंद्रह साल पहले। 13 मार्च, 2001 का बहुचर्चित स्टिंग `ऑपरेशन वेस्ट एंड'। सीडी में फर्जी हथियार डीलर बनकर गए एक व्यक्ति से एक लाख रुपए लेते दिखाए गए थे भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण। तब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल थी तृणमूल कांग्रेस और इस पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार में रेल मंत्री थीं। उस वक्त ममता बनर्जी ने बंगारू लक्ष्मण और तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के इस्तीफे की मांग उठाई थी। इस्तीफा न होने पर समर्थन वापसी की धमकी दी थी।
स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल के 11 नेताओं पर घूस लेने का आरोप

स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल के 11 नेताओं पर घूस लेने का आरोप

एक स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर लाखों रुपए घूस लेने के आरोप लगाया है नारद न्यूज नाम की एक वेबसाइट ने। इस वेबसाइट ने सोमवार को नई दिल्ली में नेताओं की सीडी जारी की। मंत्री, सांसद और विधायक- कुल 11 नेताओं को घूस लेते सीडी में दिखाया गया है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है। दूसरी ओर, भाजपा, कांग्रेस और वाममोर्चा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।
इशरत मामले में लापता फाइलों की जांच के लिए कमेटी का गठन

इशरत मामले में लापता फाइलों की जांच के लिए कमेटी का गठन

सरकार ने इशरत जहां मामले में लापता फाइलों के मामले पर विचार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। अतिरिक्त गृह सचिव को इसकी जांच का जिम्मा दिया गया है।
कोलकाता पोर्ट के चेयरमैन के खिलाफ हवाला लेनदेन की जांच

कोलकाता पोर्ट के चेयरमैन के खिलाफ हवाला लेनदेन की जांच

घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन राजपाल सिंह कहलों के खिलाफ हवाला लेनदेन के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी और, केन्द्रीय जहाजरानी परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ने कहलों के खिलाफ साजिश के एंगल से आंतरिक जांच शुरू कर दी है। कहलों ने दावा किया है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी एक उद्योगपति ने साजिशन उन्हें फंसाया है। उनके और कहलों के बीच कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की जमीन को लेकर ठन गई थी। उद्योगपति श्रीकांत मोहता की टेलिफल्म कंपनी के दखल वाली उस जमीन को कोलकाता पोर्ट ने हाईकोर्ट की दखल से कुछ अरसा पहले छुड़ा लिया था।
राजस्थान के मदरसों और वहां पढ़ाने वाले मौलवियों की जांच होगी

राजस्थान के मदरसों और वहां पढ़ाने वाले मौलवियों की जांच होगी

राजस्थान विधान सभा में आज गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने जानकारी दी कि सरकार प्रदेश के सभी मदरसों की गतिविधियों और शिक्षकों की पृष्ठभूमि की जांच करवाएगी।
राजीव शुक्ला पर  जांच की आंच

राजीव शुक्ला पर जांच की आंच

कांग्रेस नेता और आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के विरूद्घ शिकायत मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉर्डिंग की प्रारंभिक जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
काले धन की 'बाजीगरी’ का खतरनाक होता खेल

काले धन की 'बाजीगरी’ का खतरनाक होता खेल

मुनाफा महज कुछ हजार रुपये लेकिन 'कॉरपोरेट दान’ करोड़ों में। कोलकाता के अनजाने से कोने में एक कंपनी तीन साल से कुछ इसी तरह अपना काम कर रही थी। अब इस कंपनी समेत कई और के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध से जुड़ी कई और जांच एजेंसियों ने फाइलें खोल दी हैं।
हसनैन ने अपनी बहन के साथ यौन दुर्व्यहार किया था

हसनैन ने अपनी बहन के साथ यौन दुर्व्यहार किया था

ठाणे में अपने ही परिवार के 14 सदस्यों की नृशंस हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले हसनैन वारेकर ने अपने रिश्तेदारों से भारी कर्ज ले रखा था और ऐसी आशंका है कि उसने अपनी एक बहन के साथ यौन दुर्व्यवहार भी किया था जो मानसिक रूप से कमजोर थी।
जेएनयू विवाद: आप सरकार की जांच में कन्हैया को क्लीन चिट

जेएनयू विवाद: आप सरकार की जांच में कन्हैया को क्लीन चिट

जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी के मामले में दिल्ली सरकार की मजिस्ट्रेट जांच में कन्हैया कुमार को क्लीन चिट दिया गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार जेएनयू में आयोजित उस विवादित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के भारत विरोधी नारेबाजी करने का कोई सबूत नहीं पाया गया। पुलिस ने इसी आरोप के आधार पर कन्हैया के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement