Advertisement

Search Result : "Four people arrested"

भारी बारिश के बाद 800 लोग अंडमान-निकोबार द्वीप पर फंसेे, बचाव जारी

भारी बारिश के बाद 800 लोग अंडमान-निकोबार द्वीप पर फंसेे, बचाव जारी

अंडमान के हैवलाक द़वीप में भारी बारिश और तूफान के चलते करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए बुधवार को नौसेना के चार पोतों को लगाया गया है। मंगलवार रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और अंडमान के उत्तरी और मध्य हिस्से में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय नौ सेना ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया है।
नाभा जेल से फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिन्टू दिल्‍ली से गिरफ्तार

नाभा जेल से फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिन्टू दिल्‍ली से गिरफ्तार

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट :केएलएफ: के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिन्टू को सोमवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पटियाला के नाभा जेल से पांच अन्य कैदियों के साथ रविवार को फरार हो गया था।चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिन्टू को गिरफ्तार कर लिया।
चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल भारत के सबसे धनाढ्य

मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल भारत के सबसे धनाढ्य

रिलायंस इंडस्टीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उसकी निवल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डालर हो गई है। सनफार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डालर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस टेस्ट का एक पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन गेंदबाजी इकाई के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसकी दूसरी पारी में 47.3 ओवर में 108 रन के अंदर समेट दिया। उसे 87 ओवर में जीत के लिये 346 रन का लक्ष्य मिला था। दिलचस्प बात है कि पिछले 6 दशकों में यह पहली बार है जब भारत ने कैरेबियाई द्वीप में एक से ज्यादा टेस्ट मैच अपने नाम किया हो। भारत को इससे पहले पिछली तीन सीरीज में जीत 1971, 2006 और 2011 में 1-0 के अंतर से मिली थी।
मोरक्को का मुक्केबाज यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

मोरक्को का मुक्केबाज यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

ब्राजील पुसिल ने मोरक्को के ओलंपिक मुक्केबाज को रियो डि जिनेरियो में खेल गांव में दो महिला सफाईकर्मियों का कथित यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
भ्रष्‍टाचार का आरोप : केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार गिरफ्तार

भ्रष्‍टाचार का आरोप : केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को सोमवार को सीबीआर्इ ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र कुमार पर बिना नीलामी के 50 करोड़ के ठेके देने का आरोप था।
गुलाबी गेंद से पहले मैच में शमी ने मोहन बागान को 296 रन से जीत दिलाई

गुलाबी गेंद से पहले मैच में शमी ने मोहन बागान को 296 रन से जीत दिलाई

मोहम्मद शमी के मैच में सात विकेट की बदौलत मोहन बागान ने गुलाबी गेंद से भारत में दूधिया रोशनी में खेले गए पहले चार दिवसीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भवानीपुर क्लब को 296 रन से हरा दिया।
एसाेचैम का सर्वे : योग से गुलजार हुआ 1000 करोड़ का तौलिया बाजार

एसाेचैम का सर्वे : योग से गुलजार हुआ 1000 करोड़ का तौलिया बाजार

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच उद्योग मण्डल एसोचैम के एक ताजा सर्वे के मुताबिक सेहतमंद रहने के लिये योग जैसी प्राचीन पद्धति को अपनाने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत की उत्साहजनक बढ़ोतरी हुई है। देश में अनुमान के तौर पर करीब चार करोड़ लोग योगाभ्यास करते हैं। योग की आदत ने एक अच्छा खासा बाजार भी तैयार किया है। आजकल लोग लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विशेष वस्त्र, बिछावन, तौलिये और अन्य साजोसामान का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बिहार: टाॅपर्स घोटाले का सरगना बच्चा राय गिरफ्तार

बिहार: टाॅपर्स घोटाले का सरगना बच्चा राय गिरफ्तार

बिहार इंटरमिडिएट परिक्षा के टॉपर घोटाले के कथित सरगना बच्चा राय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा राय वैशाली जिले के विवादित विशुन राय कॉलेज के सचिव सह प्राचार्य हैं। दो विवादित पर रुबी राय और सौरभ श्रेष्ठ इसी कॉलेज के छात्र हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement